Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
माधुरी दीक्षित ने ट्रेडिंग वायरल सॉन्ग मेरा दिल ये पुकारे आजा को अपने डांस मूव्स संग किया रीक्रिएट
माधुरी दीक्षित का तो हर कोई दिवाना रहा है। इसके साथ ही उनके डांस मूव्स का तो कहना ही क्या। आज भी काफी कम एक्ट्रेस हैं जो उनके डांस के लेवल तक पहुंच पाया हो। माधुरी का डांस मूव्स एक अलग ही आयाम है। जो कोई बीट नहीं कर पाता। अब, माधुरी ने आजकल के ट्रेंडिग वायरल गाने मेरा दिल ये पुकारे आजा के अपने एडिशन के साथ रॉक किया है। जिसने इंन्सटाग्राम पर आग लगा दी है। अपने अंकाउंट पर अपलोड किये गये वीडियो में माधुरी को आप इस ट्रेडिंग गाने पर डांस मूव्स करते देख सकते हैं। खूबसूरत ऑल-व्हाइट एम्बेलिश्ड साड़ी में अपनी इनक्रेडिबल मुस्कान के साथ माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही है।

वायरल सांग पर 'धक धक गर्ल' के मूव्स
वायरल सांग पर 'धक धक गर्ल' माधुरी डांस करते हुए मजे कर रही हैं और गानें को एन्जॉय करती दिख रही है। कैप्शन में माधुरी दीक्षित ने लिखा, ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा।' माधुरी ने अपने हैशटैग में, ‘सैटरडे' ‘सैटरडे वाइब्स', ‘वीकेंड वाइब्स', ‘रील्स' ‘ट्रेंडिंग रील्स', ‘एक्सप्लोर' ‘डांस रील्स' और ‘ट्रेंडिंग' को एड किया हुआ है।

माधुरी डांसिंग वीडियो, वायरल ट्रेंड संग रहती हैं अपडेट
माधुरी दीक्षित के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आप कई तरह के ट्रेंडिंग वीडियो देख सकते हैं। जिसमें वो डांस या फिर लिपसिंक करते हुए आपको नजर आएंगी। माधुरी डांसिंग वीडियो, वायरल ट्रेंड के साथ खुद को पूरी तरह से अपडेट रखती हैं।
माधुरी ने करण जौहर के साथ भी एक वीडियो शेयर किया था, जहां दोनों को एक वायरल ट्रेंड के लिए "वाइबिंग" करते नजर आ रहे हैं। दोनों ही म्यूजिक की ताल पर ताली बजाकर इसे शुरू करते हैं। फिर ढोल की थाप पर अपना सिर पीटते हैं। फिर, लास्ट वे भारी सिर हिलाते हुए अपने धूप के चश्मे को अपने चेहरे पर गिरा देते हैं।

माधुरी ने बियॉन्से के ट्रैक पर किलर मूव्स करते शेयर किया था वीडियो
माधुरी ने सिंगर बियॉन्से के ट्रैक कफ इट पर भी एक शानदार डांस मूव्स का का वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया। जिसमें माधुरी ने अपने किलर मूव्स दिखाए।
विक्की कौशल के साथ भी माधुरी दीक्षित ने डांस वीडियो शेयर किया था। जो टीवी डांस शो झलक दिखला जा 10 के सेट का था। इस शो में माधुरी जज के रूप में वहां थीं।
(Video and image courtesy-instagram.com/madhuridixitnene)



Click it and Unblock the Notifications
