Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
लाखों का पैकेज और एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ महाकुंभ में साध्वी बनने पहुंची ये खूबसूरत लड़की, जाने कौन हैं?
प्रयागराज महाकुंभ इस बार यूट्यूबर्स और रील्स बनाने वालों की वजह से खासा चर्चा में है। यहां के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें कई अनोखी कहानियां सामने आ रही हैं। कोई नीम की दातून बेचकर हजारों कमा रहा है तो कोई मोह-माया त्यागकर संन्यासी बन चुका है।
इसी बीच, एक और खूबसूरती सी साध्वी के वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है, जिसमें एयर होस्टेस रह चुकी डिजा शर्मा साध्वी बनने की इच्छा जता रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने भौतिक जीवन से दूरी बनाने का निर्णय लिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। महाकुंभ से इस तरह के दिलचस्प वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। अब डिजा शर्मा को महाकुंभ की दूसरी वायरल गर्ल तक कहा जा रहा है। आइए जानते हैं कि कौन हैं वो और क्यों बनना चाहती हैं साध्वी?

एयर होस्टेस से बनी साध्वी
एक वायरल वीडियो पर डिजा शर्मा ने कहा, "भले ही एयर होस्टेस की नौकरी लाखों की हो, लेकिन जब मन से खुशी न मिले और धार्मिक चीजों से शांति मिले, तो इंसान उसी राह पर बढ़ता है। फिर पैसे मायने नहीं रखते, माइंड पीस ज़रूरी होता है।" उनकी ये बात तेजी से वायरल हो रही है। अब लोग मोनालिसा के साथ-साथ डिजा शर्मा की भी चर्चा कर रहे हैं।
शांति के लिए चुना आध्यात्म का मार्ग
मैं पहले एक एयर होस्टेस थी, लेकिन अब कुछ विषयों पर रिसर्च कर रही हूं। छह महीने पहले मेरी मां का देहांत हो गया। वह बहुत कम उम्र में चली गईं, जिससे मुझे गहरा अहसास हुआ कि यदि अपने करीबी साथ न रहें, तो कमाई का कोई वास्तविक मूल्य नहीं है। मां की मृत्यु के बाद, मैंने अपने जीवन को नए दृष्टिकोण से देखना शुरू किया और आध्यात्म की ओर जाने का निर्णय लिया। अब मैं जीवन के गहरे अर्थ को समझने और आत्मिक शांति पाने का प्रयास कर रही हूं।
हर्षा रिछारिया के साथ जोड़ा नाम
महाकुंभ में 'सुंदर साध्वी' के रूप में वायरल हुईं हर्षा रिछारिया के साथ नाम जोड़े जाने पर डिजा शर्मा ने साफ कहा, "मैं न हर्षा रिछारिया की बहन हूं और न ही बनना चाहती हूं, क्योंकि वह अभिनेत्री और इंफ्लुएंसर हैं।" 31 वर्षीय हर्षा रिछारिया उत्तराखंड से हैं और पेशे से होस्ट व एंकर हैं। वह निरंजनी अखाड़े से जुड़ी हुई हैं। उनके महाकुंभ के वीडियो खूब वायरल हुए थे। वहीं, महाकुंभ में रथ पर बैठाए जाने को लेकर उनका विवाद भी सुर्खियों में रहा। डिजा की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।



Click it and Unblock the Notifications
