Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
Kumbh Mela 2025 : महाकुंभ मेले में कहां ठहरें? सरकार दे रही लग्जरी स्टे का मौका, ऐसे करें बुक
Where to stay in Maha Kumbh Mela 2025: महाकुंभ 2025 को भव्य और खास बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष तैयारियां की हैं। 12 जनवरी से प्रयागराज में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। स्नान, ठहरने और अन्य सुविधाओं के लिए लग्जरी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस बार यूपी पर्यटन विभाग, निजी कंपनियों के साथ मिलकर "डोम सिटी" तैयार कर रहा है। गंगा मैया की धरती पर बसे इन डोम्स में यात्रियों को आरामदायक और यादगार अनुभव मिलेंगे।
इसके अलावा, महाकुंभ में टेंट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां हर बजट के अनुसार टेंट मिलेंगे। बुकिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है। यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा संगम होगा।

ऑनलाइन कैसे बुक करें टेंट
महाकुंभ 2025 के लिए टेंट बुक करना आसान है। अपने गूगल क्रोम पर "यूपी टूरिज्म महाकुंभ 2025 टेंट बुकिंग" सर्च करें। पहले पेज पर IRCTC (irctctourism.com/mahakumbhgram) और UPSRTC (upstdc.co.in) की वेबसाइट्स दिखेंगी। इनपर जाकर टेंट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करें।
UPSRTC पर टेंट बुकिंग कैसे करें
- UPSRTC की वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर महाकुंभ 2025 से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी।
- यहां विला, कॉटेज, स्विस कॉटेज और छात्रावास के विकल्प उपलब्ध हैं।
इतना है किराया
- डबल बेड विला: ₹35,000/दिन
- कॉटेज: ₹24,000/दिन
- स्विस कॉटेज: ₹12,000/दिन
- हॉस्टल : ₹1,500/दिन
बुकिंग करें: अपने बजट और जरूरत के अनुसार विकल्प चुनकर बुकिंग प्रक्रिया पूरी करें।
महाकुंभ 2025 के लिए अन्य वेबसाइट्स से भी कर सकते हैं बुकिंग
UPSRTC और यूपी पर्यटन विभाग के अलावा आप इन वेबसाइट्स पर जाकर भी महाकुंभ में ठहरने के लिए टेंट बुकिंग कर सकते हैं:
1) आगमन- https://www.aagmanindia.com/
2) कुंभ मेला- https://www.kumbhcampindia.com/tent/swiss-tents/
3) ऋषिकुल- https://www.rishikulkumbhcottages.com/
4) कुंभ विलेज- https://www.rishikulkumbhcottages.com/
5) Shivadya Camps: https://eracamps.com/tent-booking-kumbh-mela
अपनी जरूरत और बजट के अनुसार वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करें।
टेंट सिटी कहां है?
IRCTC ने महाकुंभ ग्राम के नाम से प्रयागराज में एक टेंट सिटी तैयार की है। यह टेंट सिटी सेक्टर 25, अरैल रोड, नैनी, प्रयागराज में स्थित है। यहां आरामदायक और सुविधाजनक रूम उपलब्ध हैं, जो आपके ठहरने के अनुभव को बेहतर बनाएंगे।
IRCTC पर कैसे करें टेंट बुकिंग?
टेंट सिटी में रूम बुकिंग के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या कस्टमर सपोर्ट नंबर 1800110139 पर कॉल कर सकते हैं। ग्रुप बुकिंग के लिए [email protected] पर ईमेल भेजें। सरल प्रक्रिया के जरिए आप अपनी बुकिंग आसानी से कर सकते हैं।
1. वेबसाइट खोलते ही कुंभ मेले से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी।
2. नीचे स्क्रॉल करने पर टेंट के किराए की जानकारी मिलेगी।
- सुपर डीलक्स टेंट: ₹18,000 (जीएसटी समेत) प्रति दिन।
- विला: ₹20,000 (जीएसटी समेत) प्रति दिन।
- एक्स्ट्रा बेड: ₹5,000 अतिरिक्त शुल्क।
इसके अलावा इस पैकेज में नाश्ता, लंच और डिनर शामिल है।
3. यदि आप शाही स्नान पर कुंभ मेले का अनुभव लेना चाहते हैं, तो बुकिंग तीन दिन पहले करनी होगी।
नोट: ये टेंट बुकिंग रेट IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट से लिए गए हैं। समय के साथ ये दरें बदल सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए IRCTC Tourism और UPSRTC की वेबसाइट विजिट करें।



Click it and Unblock the Notifications
