Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
महाकुंभ में भगदड़ जैसे खतरे को टालने के लिए काम आएंगे ये सेफ्टी टिप्स, भीड़ में न करें ये 5 चीजें
Safety Tips to avoid stampede : प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब 1:30 बजे भगदड़ मचने की खबर सामने आई है। मंगलवार-बुधवार की रात करीब 1:30 बजे भगदड़ मच गई, जिसमें 14 से अधिक लोगों की मौत की खबर है और 50 से ज्यादा घायल हैं। लेकिन प्रशासन ने आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है।
इस घटना के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज होने वाला मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया। महाकुंभ एक विशाल धार्मिक आयोजन है, जहां लाखों श्रद्धालु स्नान और दर्शन के लिए जुटते हैं। इस दौरान भगदड़ जैसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। ऐसे में कुछ सावधानियां बरतकर आप अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

भगदड़ से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें
अफवाहों से दूर रहे
महाकुंभ मेले में भारी भीड़ के बीच सतर्क रहना बेहद जरूरी है। किसी भी भगदड़ या दुर्घटना से बचने के लिए अफवाहों से दूर रहें और बिना पुष्टि के किसी भी जानकारी पर विश्वास न करें। सोशल मीडिया पर फैलाए गए भ्रामक संदेशों को सच मानने से बचें।
धक्का-मुक्की से बचे
महाकुंभ में संगम स्नान के दौरान जल्दबाजी से बचें और धक्का-मुक्की न करें। जल्दबाजी में पैर फिसलने से गंभीर चोट लग सकती है। यदि आपके साथ बच्चे या बुजुर्ग हैं, तो उनका विशेष ध्यान रखें और आराम से स्नान करवाएं ताकि कोई दुर्घटना न हो।
संयम बनाए रखे
दौड़ने या धक्का-मुक्की करने से बचें। किसी दीवार या सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ें। यदि आपको किसी स्थान पर अत्यधिक भीड़ दिखाई दे, तो वहां जाने से बचें। सुरक्षित मार्ग का चयन करें।
परिवार के साथ संपर्क में रहें
यदि आप परिवार या मित्रों के साथ हैं, तो एक-दूसरे से जुड़े रहें और मिलने का एक निश्चित स्थान तय करें। बच्चों और बुजुर्गों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में अकेला न छोड़ें।
प्रशासन के निर्देशों का पालन करें
कुंभ मेले में सुरक्षा कर्मी और प्रशासन मार्गदर्शन करते हैं। उनके दिशा-निर्देशों का पालन करें। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और चिकित्सा सहायता के नंबर अपने पास रखें। इन सावधानियों को अपनाकर आप महाकुंभ को सुरक्षित और सुखद अनुभव बना सकते हैं।

अगर भगदड़ में फंस जाएं तो क्या करें?
अगर आप किसी भगदड़ में फंस जाएं, तो घबराने की बजाय शांत रहकर सुरक्षा के उपाय अपनाएं।
संयम बनाए रखें - दौड़ने या धक्का देने से बचें, इससे गिरने का खतरा बढ़ जाता है।
हाथों का सही इस्तेमाल करें - अपने हाथों को छाती के पास मोड़कर रखें ताकि भीड़ के दबाव से सांस लेने में दिक्कत न हो।
गिरने से बचें - अगर संभव हो तो किसी मजबूत चीज को पकड़ें, जैसे खंभा या रेलिंग।
अगर गिर जाएं - तुरंत अपने घुटनों को मोड़कर बैठें और कोहनी व हथेलियों से सिर की रक्षा करें।
भीड़ के प्रवाह के साथ चलें - विपरीत दिशा में जाने की कोशिश न करें, वरना संतुलन बिगड़ सकता है।
बाहर निकलने का सही रास्ता देखें - दीवार या किसी सुरक्षित दिशा में धीरे-धीरे बढ़ें।



Click it and Unblock the Notifications
