Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Mahakumbh 2025 : स्टीव जॉब्स का 1974 में लिखा हुआ लेटर 4.32 करोड़ में हुआ नीलाम, कुंभ से है कनेक्शन
Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ-2025 के पहले शाही स्नान में मंगलवार को 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस भव्य आयोजन में ऐप्पल के दिवंगत को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी शामिल हुईं।
इस दौरान स्टीव जॉब्स का 50 साल पुराना पत्र भी सुर्खियों में आया, जिसमें उन्होंने कुंभ मेला में भारत आने की इच्छा व्यक्त की थी। यह पत्र एक नीलामी में $500,312 (लगभग ₹4.32 करोड़) में बिका। इस पत्र ने जॉब्स के आध्यात्मिक पक्ष, हिंदू धर्म, और भारत के प्रति उनके गहरे प्रेम को उजागर किया।

बचपन के दोस्त को लिखा था लेटर
स्टीव जॉब्स का यह दुर्लभ पत्र, जो नीलामी में ₹4.32 करोड़ में बिका, उन्होंने अपने 19वें जन्मदिन, 23 फरवरी 1974 को अपने बचपन के दोस्त टिम ब्राउन को लिखा था। इस पत्र में जॉब्स ने महाकुंभ के लिए भारत आने की इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा, "मैं कुंभ मेले के लिए भारत जाना चाहता हूं, जो अप्रैल में शुरू होगा। मैं मार्च में किसी समय जाऊंगा, हालांकि इसे लेकर अभी निश्चित नहीं हूं।" यह पत्र जॉब्स ने ब्राउन के पत्र के जवाब में लिखा था। एप्पल की स्थापना से दो साल पहले लिखे इस पत्र से उनके हिंदू धर्म के प्रति गहरे आकर्षण का पता चलता है। उन्होंने पत्र के अंत में 'शांति, स्टीव जॉब्स' लिखकर अपनी आध्यात्मिक सोच को भी व्यक्त किया।
स्टीव जॉब्स की अधूरी इच्छा पूरी करने पहुंची हैं लॉरेन पॉवेल जॉब्स
स्टीव जॉब्स के पत्र के सामने आने के बाद यह माना जा रहा है कि उनकी पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने पति की अधूरी इच्छा पूरी करने के लिए महाकुंभ में भाग लिया। उन्होंने अपने गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरि जी से दीक्षा ली, जिन्होंने उन्हें हिंदू नाम 'कमला' दिया। 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ यह महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा, जिसमें करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने की संभावना है। हिंदुओं के आस्था के इस महापर्व में लॉरेन की उपस्थिति और दीक्षा लेने की खबर ने स्टीव जॉब्स की आध्यात्मिक रुचि को फिर से चर्चा में ला दिया है।



Click it and Unblock the Notifications
