Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी
Monalisa Bhosale: महाकुंभ 2025 के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वह अपने निजी रिश्ते को लेकर चर्चा में आई हैं। जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड फरहान खान के साथ केरल पुलिस के पास पहुंचीं और सुरक्षा की मांग की। उनका कहना है कि उनके पिता इस रिश्ते और शादी के खिलाफ हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने केरल के एक मंदिर में शादी भी कर ली है।

केरल क्यों पहुंचीं मोनालिसा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा हाल ही में तिरुवनंतपुरम के तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और सुरक्षा की मांग की। उनके साथ एक युवक भी मौजूद था, जिसे उनका प्रेमी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा के पिता इस रिश्ते से सहमत नहीं हैं, इसलिए दोनों ने पुलिस से मदद मांगी है। जब पुलिस ने मोनालिसा और उनके साथी से पूछा कि वे इतनी दूर केरल क्यों आए हैं, तो दोनों ने बताया कि उन्हें लगा कि वहां वे सुरक्षित रह पाएंगे और बिना किसी सामाजिक या धार्मिक दबाव के शांति से रह सकेंगे। इसके बाद पुलिस ने मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें उनकी उम्र बालिग पाई गई। शिकायत मिलने के बाद, थंपानूर पुलिस ने मोनालिसा के पिता, जय सिंह भोसले को तलब किया। पुलिस ने उनके पिता को समझाया कि मोनालिसा बालिग है, इसलिए उसे यह स्वतंत्रता है कि वह किसके साथ रहना चाहती है। इसके बाद पुलिस ने मोनालिसा को उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। साथ ही, स्थानीय प्रशासन को भी जानकारी दे दी गई ताकि इस जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मोनालिसा की शादी शाम 5 बजे होगी।
फेसबुक पर हुई थी दोनों की दोस्ती
मोनालिसा की मुलाकात महाराष्ट्र के रहने वाले फरमान खान से डेढ़ साल पहले फेसबुक पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया। हालांकि, मोनालिसा के परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया। परिवार ने मोनालिसा की शादी एक रिश्तेदार से तय कर दी। यहीं से मोनालिसा और फरमान थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। फरमान एक मॉडल और फिल्म स्टार हैं।
कुंभ से चर्चा में आई थीं मोनालिसा
मोनालिसा भोसले मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली हैं। महाकुंभ के दौरान वह अपने परिवार के साथ रुद्राक्ष और माला बेचने का काम करती थीं। इसी दौरान उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो गईं। इसके बाद उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। वायरल होने के बाद उन्हें फिल्मों और मॉडलिंग से जुड़े कई ऑफर मिलने लगे। मोनालिसा फिल्म 'नागम्मा' में कैलाश के साथ मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, उन्होंने बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव के भाई अमित राव अभिनीत फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में भी अभिनय किया है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही "द डायरी ऑफ मणिपुर" नाम की फिल्म में भी नजर आ सकती हैं। इसके अलावा, वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और फैशन, ब्रांड प्रमोशन और मनोरंजन से जुड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications