Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
महाकुंभ वाली मोनालिसा का बदला अंदाज, तोहफे में मिला कीमती हीरों का हार, करोड़ों की गाड़ी में वीडियो हुआ Viral
महाकुंभ मेले में माला बेचने पहुंची सांवली-सलोनी मोनालिसा अब जल्द ही अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार है। अपनी पहली फिल्म के लिए मोनालिसा ने एक्टिंग क्लासेस लेनी शुरू कर दी हैं और पढ़ाई भी शुरू कर दी है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा उन्हें फिल्मों में लॉन्च करने वाले हैं। इस बीच मोनालिसा एक इवेंट में शामिल होने के लिए केरल पहुंचीं, जहां उनका बदला हुआ लुक देखकर लोग हैरान रह गए।
महाकुंभ मेले में कत्थई आंखों और खूबसूरती के कारण चर्चा में आई मोनालिसा का अब मेकओवर हो चुका है। केरल में हुए एक इवेंट में वह गुलाबी लहंगे में नजर आईं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हमेशा बंधे बालों में दिखने वाली मोनालिसा ने इस बार अपने बालों को खुला छोड़ा और कर्ल किया था। वेवी हेयरस्टाइल और हल्के मेकअप में वह खुश और आत्मविश्वास से भरी हुई दिखीं।

करोड़ों की कार से पहुंचीं मोनालिसा
मोनालिसा ने इस इवेंट में भी अपनी स्टाइल और ग्रेस से सबका ध्यान खींचा। वह करोड़ों की कार में सवार होकर पहुंचीं, जिसे देखते ही उनके फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए टूट पड़े। सोशल मीडिया पर मोनालिसा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह अपने फैंस के साथ खुश होकर पोज देती दिख रही हैं।
मोनालिसा को मिला डायमंड नेकलेस
इवेंट के दौरान मोनालिसा को कई गिफ्ट्स मिले, जिनमें एक कीमती डायमंड नेकलेस भी शामिल था। स्टेज पर पहुंचने के बाद लोग उनके साथ सेल्फी लेने को बेकरार नजर आए। बता दें कि मोनालिसा मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली हैं। वह अपने परिवार के साथ महाकुंभ में माला बेचने गई थीं, जहां उनकी कत्थई और कजरारी आंखों ने लोगों का दिल जीत लिया और वह रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। अब जल्द ही वह फिल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत करती नजर आएंगी।
फर्स्ट फ्लाइट में किया ट्रेवल
महाकुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा ने हाल ही में अपने जीवन की पहली हवाई यात्रा की, जो उनके लिए बेहद रोमांचक और यादगार रही। फ्लाइट में बैठते ही उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और इस खास पल को कैमरे में कैद किया। उन्होंने बताया कि उन्हें यह अनुभव जिंदगी भर याद रहेगा। सफर के दौरान उनकी उत्सुकता और खुशी साफ झलक रही थी।
डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ इस यात्रा में शामिल हुई मोनालिसा अब लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी पहली हवाई यात्रा के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह अपने सपनों को पूरा होते देख खुश नजर आ रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
