Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Maharana Pratap Jayanti Wishes: शौर्य-साहस जिसका पर्याय था, उस महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें ये संदेश
Maharana Pratap Jayanti 2024 Wishes and Quotes in Hindi: महाराणा प्रताप जी ने भारतीय इतिहास में अपनी वीरता और साहस के लिए अमर नाम कमाया है। वे मेवाड़ के राजा थे और मुघल साम्राज्य के खिलाफ सशक्त विरोध करते रहे। ऐतिहासिक मान्यता अनुसार महाराणा प्रताप जी का जन्म 9 मई 1540 को उदयपुर रियासत में हुआ था।
महाराणा प्रताप की सबसे प्रसिद्ध लड़ाई में 1576 में हुई थी, जो हालाँकि वे हार गए थे, लेकिन उनकी यह लड़ाई मुग़ल साम्राज्य के खिलाफ उनकी अदम्य साहस और संघर्ष का प्रतीक बन गई। इस लड़ाई को हल्दीघाटी की लड़ाई के रूप में जाना जाता है, जिसमें महाराणा प्रताप की सेना ने मुग़ल सेना के सामने लड़ते हुए साहस और पराक्रम का परिचय दिया। हर वर्ष 9 मई को महान प्रताप जयंती के तौर पर मनाया जाता है। पेश हैं इस मौके पर उनके द्वारा कही गई कुछ प्रेरक बातें और शुभकामना संदेश-

Maharana Pratap Jayanti 2024 Wishes in Hindi
1.
हल्दीघाटी के युद्ध में,
दुश्मन में कोहराम मचाया था।
देख वीरता राजपूताने की,
दुश्मन भी थर्राया था।
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!
2.
जब-जब तेरी तलवार उठी, तो दुश्मन टोली डोल गयी,
फीकी पड़ी दहाड़ शेर की, जब-जब तुने हुंकार भरी।
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!

3.
शौर्य की एक नई परिभाषा लिखी थी,
बुलंदी की एक नई गाथा लिखी थी।
सोए हुए भारत में जिसने नई जान फूंकी थी,
उस महाराणा प्रताप को शत-शत नमन।
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!
4.
हर मां कि ये ख्वाहिश है, कि एक प्रताप वो भी पैदा करे।
देख के उसकी शक्ति को, हर दुशमन उससे डरा करे॥
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!
5.
प्रताप के शौर्य की गाथा,
हर कोई सुनाएगा गाकर,
मातृभूमि भी धन्य हो गई,
प्रताप जैसा पुत्र पाकर।
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं
Maharana Pratap Jayanti 2024 Messages and Status in Hindi

6.
चेतक पर चढ़ जिसने,
भाले से दुश्मन संघारे थे,
मातृभूमि की खातिर जिसने,
जंगल में कई साल गुजारे थे।
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं
7.
है ख्वाहिश हर हिंदुस्तानी की,
आप जैसा वीर बनने की,
चलना है अब तो उसी मार्ग पर,
जो मार्ग दिखाया है प्रताप ने।
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!
8.
मातृभूमि के लिए सर्वस्व निछावर कर जाऊंगा
वक्त आने पर मैं भी मेवाड़ी राणा बन जाऊंगा।
पल-पल जिया जो इस मिट्टी के लिए
मैं भी वही महाराणा प्रताप बन जाऊंगा।
महाराणा प्रताप की जयंती 2024!

9.
चढ़ चेतक पर तलवार उठा,
रखता था भूतल पानी को।
राणा प्रताप सिर काट-काट,
करता था सफल जवानी को।
महाराणा प्रताप जयंती पर कोटि कोटि नमन!
10.
साहस का प्रतीक नीले घोड़े पर सवार,
वीरता का प्रतीक मेवाड़ी सरदार।
हिंदुओं की शान है आज भी,
जिनका नाम है महाराणा प्रताप।
महाराणा प्रताप की जयंती पर उनको नमन!
महाराणा प्रताप के प्रेरक कथन (Maharana Pratap Jayanti 2024 Quotes in Hindi)
1. एक शासक का पहला कर्तव्य अपने राज्य का गौरव और सम्मान बचाना होता है। - महाराणा प्रताप
2. हल्दीघाटी के युद्ध ने मेरा सर्वस्व छीन लिया, पर मेरे गौरव और शान को बढ़ा दिया। - महाराणा प्रताप
3. अपने कीमती जीवन को सुख और आराम की ज़िन्दगी बनाकर नष्ट करने से बढ़िया है कि राष्ट्र की सेवा करों। - महाराणा प्रताप
4. नित्य अपने लक्ष्य, परिश्रम और आत्मशक्ति को याद करने से सफलता का मार्ग सरल हो जाता है। ~महाराणा प्रताप
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
