Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: मेवाड़ की पावन धरा के गौरव, अदम्य साहस के प्रतीक और स्वाभिमान के पर्याय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती का दिन केवल एक तिथि नहीं, बल्कि वीरता के उत्सव का दिन है। महाराणा प्रताप वह योद्धा थे जिन्होंने महलों के सुख को त्यागकर घास की रोटी खाना स्वीकार किया, लेकिन कभी विदेशी आक्रांताओं की गुलामी स्वीकार नहीं की। उनका जीवन हमें सिखाता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि मन में दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति प्रेम हो, तो झुकना नामुमकिन है। आज 9 मई 2026 को उनकी जयंती के शुभ अवसर पर, आइए उनके शौर्य को नमन करें और उनके शक्तिशाली विचारों व जोश भर देने वाले संदेशों को अपनों के साथ साझा करें।

Maharana Pratap Jayanti 2026 पर साहस और स्वाभिमान जगाने वाले अनमोल विचार
"अन्याय और अधर्म के आगे झुकना मनुष्यता के विरुद्ध है।"
"मनुष्य का गौरव उसके धन से नहीं,
उसके चरित्र और स्वाभिमान से होता है।"
"सत्य और धर्म की राह पर चलते हुए
यदि प्राण भी त्यागने पड़ें, तो वह अमरता है।"
"अपने और अपने परिवार के अलावा जो
अपने राष्ट्र के बारे में सोचे, वही असली नागरिक है।"
"मातृभूमि की रक्षा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।"
"हथियार से सिर्फ शरीर जीते जाते हैं,
युद्ध जीतने के लिए साहस और संकल्प चाहिए।"
"समय एक ऐसा बलवान शत्रु है जिसे
केवल धैर्य और वीरता से जीता जा सकता है।"
"कष्ट और विपत्ति इंसान को और भी मजबूत बनाती है।"
"जो झुक जाए वो प्रताप नहीं, और जो बिक जाए वो राजपूत नहीं।"
"सम्मान की रक्षा के लिए भूखा रहना गुलामी के पकवानों से बेहतर है।"

महाराणा प्रताप जयंती पर भेजें ये शुभकामना संदेश (Wishes & Messages)
भारत माता के वीर सपूत, स्वाभिमान की मिसाल
महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
सिर कटे पर झुके नहीं, ऐसे थे मेवाड़ी वीर।
महाराणा प्रताप जयंती की बधाई!
शौर्य और पराक्रम के शिखर पुरुष महाराणा प्रताप को शत-शत नमन।
आइए, प्रताप के विचारों को अपनाएं और राष्ट्र निर्माण
में अपना योगदान दें। शुभ महाराणा प्रताप जयंती!
जिस वीर ने मुगलों के छक्के छुड़ा दिए,
उस महान योद्धा को सादर प्रणाम।
वीरता का नाम - महाराणा प्रताप! स्वाभिमान का नाम
महाराणा प्रताप! जयंती की शुभकामनाएं।
चेतक पर सवार होकर जिसने इतिहास रच दिया,
उस महान प्रताप को नमन।
आज के दिन संकल्प लें कि हम कभी
अन्याय के आगे नहीं झुकेंगे। जय मेवाड़!
धन्य है वो धरा जहाँ प्रताप जैसे वीरों ने जन्म लिया। कोटि-कोटि नमन।
स्वाभिमान की जंग में जिसने महलों को छोड़ दिया, उस वीर को हमारा नमन।

महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर वीर रस से भरी शायरी और स्टेटस
"हल्दीघाटी के युद्ध ने बता दिया,
कि लोहा भले ही गर्म हो,
पर चोट प्रताप की भारी थी।"
"चेतक पर चढ़कर जिसने भाले से इतिहास लिखा,
वो और कोई नहीं, हमारा महाराणा प्रताप था।"
"दुश्मन भी कांपते थे जिसके नाम से,
वो शेर था मेवाड़ के स्वाभिमान से।"
"मुगल थर-थर कांपते थे,
जब प्रताप का भाला चलता था।"
"घास की रोटी खाई पर सिर नहीं झुकाया,
मेवाड़ का वो सूरज आज भी जगमगाता है।"
"राजपुताना की आन है प्रताप,
वीरों की पहचान है प्रताप।"
"अकबर भी रोया था सुनकर जिसकी मृत्यु का समाचार,
ऐसा था मेरा प्रताप महान।"
"झुकना जिसे आता नहीं,
रुकना जिसकी फितरत नहीं,
वही तो प्रताप है।"
"रक्त में उबाल आज भी वही है,
क्योंकि हम उसी प्रताप के वंशज हैं।"
"चेतक सा घोड़ा था,
प्रताप सा योद्धा था,
न भूतो न भविष्यति!"

महाराणा प्रताप जंयती पर शेयर करें ये शौर्य गाथा कोट्स
जय राजपूताना! जय महाराणा!
स्वाभिमान ही सबसे बड़ी पूँजी है।
झुकना स्वीकार नहीं, चाहे मिटना पड़ जाए।
प्रताप का नाम ही जोश भर देता है।
हल्दीघाटी की माटी आज भी गवाह है प्रताप के शौर्य की।
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप अमर रहें!
मेवाड़ का गौरव, भारत की शान।
संघर्ष ही जीवन की असली कसौटी है।
चेतक का स्वामी, मेवाड़ का शेर।
मातृभूमि की सेवा ही परम धर्म है।
महाराणा प्रताप जंयती पर राष्ट्रप्रेम और साहस के संदेश आप भी भेजें
"अगर इरादे नेक हों, तो अकेले भी जंग जीती जा सकती है।"
"डर को अपने पास न आने दें, साहस को अपना हथियार बनाएं।"
"अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़ा रहना ही असली शक्ति है।"
"इतिहास उन्हीं का नाम लिखता है जो झुकने के बजाय लड़ना चुनते हैं।"
"सफलता उन्हें मिलती है जो मुश्किलों में भी अपना स्वाभिमान नहीं खोते।"
"प्रताप का जीवन एक ग्रंथ है, जो हमें वीरता का पाठ पढ़ाता है।"
"राष्ट्र की सुरक्षा ही प्रत्येक नागरिक का प्रथम कर्तव्य है।"
"अन्याय के विरुद्ध उठाई गई आवाज ही सच्ची देशभक्ति है।"
"वीरता विरासत में नहीं मिलती, उसे अपने कर्मों से कमाना पड़ता है।"
"हजारों की भीड़ में भी प्रताप जैसा व्यक्तित्व अलग ही चमकता है।"
"महाराणा प्रताप जयंती पर हम सभी उनके चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं।"



Click it and Unblock the Notifications
