Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Ajit Pawar Net Worth: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन, जानें कितनी संपत्ति के मालिक थे 'दादा'?
Ajit Pawar Net Worth: महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे कद्दावर चेहरों में से एक और राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के साथ एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बुधवार 28 जनवरी, 2026 की सुबह पुणे के बारामती में उनका विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इस भीषण दुर्घटना ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे राजनीतिक जगत को शोक में डुबो दिया है। 'दादा' के नाम से मशहूर अजित पवार अपनी बेबाक कार्यशैली और प्रशासनिक पकड़ के लिए जाने जाते थे।
जैसे-जैसे इस हादसे की खबर फैल रही है, लोग उनके राजनीतिक सफर और उनकी विशाल नेटवर्थ (Net Worth) के बारे में भी जानना चाह रहे हैं। आइए जानते हैं इस हादसे की पूरी सच्चाई और अजित पवार पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, अजित पवार एक चार्टर्ड विमान LearJet 45 से मुंबई से बारामती जा रहे थे। उनके साथ विमान में 5 लोग और मौजूद थे और मिली जानकारी के अनुसार सभी 6 लोगों की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है। पत्नी सुनेत्रा पवार और सांसद सुप्रिया सुले समेत पवार परिवार के सभी सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं।
कब हुआ हादसा
ये दर्दनाक विमान हादसा बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ जब विमान ने अपना संतुलन खो दिया और रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि विमान के फ्यूल टैंक में आग लग गई थी। विमान में आग लगने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
कितनी संपत्ति के मालिक थे अजित पवार?
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बारामती से विधायक अजीत पवार ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा साझा किया था। इसके अनुसार, उनके पास कुल 8.22 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति थी, जबकि उनकी अचल संपत्ति का मूल्य करीब 37.15 करोड़ रुपये बताया गया था।
वहीं उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार के पास 14.57 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और लगभग 58.39 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दर्ज थी। अजीत पवार की चल संपत्तियों में टोयोटा कैमरी और होंडा सीआर-वी जैसी दो कारें, एक ट्रैक्टर, चांदी के आभूषण, फिक्स्ड डिपॉजिट, शेयर और बॉन्ड जैसे निवेश शामिल थे।
राजनीतिक विरासत और सफर
अजित पवार ने अपने राजनीतिक जीवन में 6 बार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली, जो एक रिकॉर्ड है। बारामती उनका गढ़ रहा है और वे एनसीपी (NCP) के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक रहे।



Click it and Unblock the Notifications
