Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Mahavir Jayanti 2025 Holiday : महावीर जंयती पर स्कूल से लेकर बैंक तक क्या-क्या रहेगा बंद? चेक करें लिस्ट
Mahavir Jayanti 2025 Holiday : 10 अप्रैल 2025 को महावीर जयंती का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन भगवान महावीर का जन्मोत्सव है। इस मौके पर पूरे देश में कई चीजें बंद रहेंगी और बहुत सी चीजें खुली भी रहेंगी। महावीर जयंती पर बैंक, भारतीय शेयर बाजार और कई अन्य संस्थान इस बार बंद रहेंगे।
अगर आप भी 10 अप्रैल को अपने प्लान्स फिक्स करके बैठे हैं, तो आपको पहले लिस्ट कर लेनी चाहिए। बहुत से लोगों का सवाल है कि क्या इस बार महावीर जयंती पर बैंक और स्कूल बंद रहेंगे? आइए जानें, महावीर जयंती 10 अप्रैल को इस बार क्या-क्या बंद रहेगा?

महावीर जयंती पर शेयर मार्केट बंद रहेगा या नहीं?
भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के मुताबिक, 10 अप्रैल को महावीर जयंती के मौके पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना सहित कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। महावीर जयंती पर बैंक हॉलीडे है। भारतीय शेयर बाजार भी इस मौके पर बंद रहेगा। इस बार शेयर बाजार अप्रैल में 3 दिनों के लिए 10 अप्रैल (महावीर जयंती), 14 अप्रैल (डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती) और 18 अप्रैल (गुड फ्राइडे) के मौके पर भी बंद रहेगा। महावीर जयंती पर स्टॉक एक्सचेंज - बीएसई (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) भी बंद रहेंगे।
कई बैंक खुलेंगे
बता दें कि महावीर जयंती पर कई बैंक खुले भी रहेंगे। कई राज्यों में बैंक का कार्य सामान्य चलेगा। अगर आपको बैंक में कोई जरूरी काम है, तो आपको घर से निकलने से पहले अपने संबंधित बैंक की शाखा में कॉल जरूर कर लेना चाहिए।
क्या महावीर जयंती 2025 को स्कूल खुलेंगे?
महावीर जयंती 10 अप्रैल 2025 के मौके पर स्कूल भी बंद ही रहेंगे। देश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को महावीर जयंती के मौके पर स्कूल बंद होंगे। भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग के मुताबिक, महावीर जयंती के अवसर पर राजपत्रित अवकाश होगा। ऐसे में इस दिन सभी सरकारी दफ्तर बंद ही रहेंगे।
शराब की बिक्री
महावीर जयंती के अवसर पर सरकार ने शराब बिक्री पर रोक लगाई है। इस दिन को ड्राई डे कहा जाता है। वाइन शॉप, अंग्रेजी शराब की दुकानें, सरकारी भांग के ठेके और बीयर शॉप बंद रहेंगी। होटल, रेस्टोरेंट और बार में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। यह फैसला धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के लिए लिया गया है।
अप्रैल में कब-कब बैंक रहेंगे बंद?
6 अप्रैल (रविवार): सभी बैंकों में होगी छुट्टी
10 अप्रैल (गुरुवार): महावीर जयंती - कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
12 अप्रैल (शनिवार): दूसरा शनिवार - पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे
13 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
18 अप्रैल (शुक्रवार)- गुड फ्राइडे - कुछ राज्यों में बैंक बंद होंगे



Click it and Unblock the Notifications
