Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Bank Holiday 2025: 10 अप्रैल को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
Is Bank Holiday On Mahavir Jayanti 2025 : हर साल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) देशभर में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। अप्रैल 2025 में महावीर जयंती के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में भी अवकाश घोषित किया जाता है।

महावीर जयंती कब है?
भगवान महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। उनका जन्म चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को हुआ था, जिसे हर साल महावीर जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस बार यह तिथि 10 अप्रैल 2025, गुरुवार को पड़ रही है। यह दिन कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाएगा।
10 अप्रैल को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
महावीर जयंती के कारण नीचे दिए गए राज्यों में बैंक बंद रहेंगे:
गुजरात
तमिलनाडु
राजस्थान
महाराष्ट्र
कर्नाटक
उत्तर प्रदेश
पश्चिम बंगाल
तेलंगाना
इन राज्यों में बैंक महावीर जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश पर रहेंगे। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे और सामान्य रूप से कामकाज होगा।
अप्रैल में आने वाली अन्य बैंक छुट्टियां
15 अप्रैल: असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बोहाग बिहू, हिमाचल डे और बंगाली न्यू ईयर के कारण बैंक बंद रहेंगे।
18 अप्रैल: गुड फ्राइडे के चलते त्रिपुरा, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, असम, राजस्थान और श्रीनगर में बैंक हॉलिडे रहेगा।
21 अप्रैल: त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
29 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश में परशुराम जयंती के मौके पर बैंक अवकाश रहेगा।
30 अप्रैल: कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
इस तरह, अप्रैल में अलग-अलग राज्यों में कई त्योहारों के चलते बैंक अवकाश रहेंगे। अपनी बैंकिंग जरूरतें समय रहते पूरी कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
