Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Mahila Diwas Par Shayari: महिला दिवस पर ये शायरी दिखाती है समाज को आईना, जरूर करें शेयर
Women's Day 2024 Famous Shayari: महिला दिवस को हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह एक अंतरराष्ट्रीय उत्सव है जो महिलाओं के सम्मान, समानता, और प्रगति को समर्थन करता है। इस दिन को महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने, उनके सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक स्थिति में सुधार करने, और उनके योगदान को मानने का अवसर माना जाता है।
महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, समानता, और प्रगति की बात करना है। इस दिन को विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है, जैसे कि कार्यशालाएं, सम्मान समारोह, योजनाएं, वार्षिक समारोह, और सोशल मीडिया पर अभियान। हालांकि इन सभी प्रयासों के बाद भी कई बार महिलाओं को बेहदभाव का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपके लिए लेकर आये हैं चुनिंदा शायरियां जो इस समाज की हकीकत बयां करती हैं। आप भी अपने प्रियजनों और सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें ये महिला दिवस पर फेमस कोट्स और शायरी।

1.
तिरे माथे पे ये आँचल बहुत ही ख़ूब है लेकिन
तू इस आँचल से इक परचम बना लेती तो अच्छा था
असरार-उल-हक़ मजाज़
2.
शहर का तब्दील होना शाद रहना और उदास
रौनके़ं जितनी यहां हैं औरतों के दम से हैं
- मुनीर नियाज़ी
3.
औरत ने जनम दिया मर्दों को मर्दों ने उसे बाज़ार दिया
जब जी चाहा मसला कुचला जब जी चाहा धुत्कार दिया
साहिर लुधियानवी
4.
एक के घर की ख़िदमत की और एक के दिल से मोहब्बत की
दोनों फ़र्ज़ निभा कर उस ने सारी उम्र इबादत की
ज़ेहरा निगाह
5.
ये औरतों में तवाइफ़ तो ढूँड लेती हैं
तवाइफ़ों में इन्हें औरतें नहीं मिलतीं
मीना नक़वी
6.
औरत अपना आप बचाए तब भी मुजरिम होती है
औरत अपना आप गँवाए तब भी मुजरिम होती है
नीलमा नाहीद दुर्रानी
7.
अभी रौशन हुआ जाता है रस्ता
वो देखो एक औरत आ रही है
शकील जमाली
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
