Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
Maithili Thakur Oath: मधुबनी प्रिंट की साड़ी और पाग पहनकर मैथिली ठाकुर ने ली शपथ, बनीं सबसे कम उम्र की विधायक
Maithili Thakur Oath: बिहार विधानसभा के 18वें सत्र का आगाज सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के साथ हुआ। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने सदस्यों को शपथ दिलाई। 243 सीटों वाले सदन में शपथ के लिए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू और मैथिली, कुल पांच भाषाओं में प्रारूप उपलब्ध कराया गया था। इस दौरान लोकगायिका से विधायक बनीं मैथिली ठाकुर पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। वे पीली मधुबनी प्रिंट की साड़ी और सिर पर पाग पहनकर सदन पहुंचीं।मैथिली ने मैथिली भाषा में शपथ लेकर अपने क्षेत्र की परंपरा और पहचान को गर्व के साथ सदन में पेश किया।
सबसे कम उम्र की विधायक बनीं मैथिली ठाकुर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे कम्र उम्र में विधायक चुनीं गईं लोक गायिका मैथिली ठाकुर विधानसभा के पहले शीतकालीन सत्र में शपथ लेने के लिए पहुंची। दरभंगा जिले की अलीनगर सीट से विधायक चुनी गई 26 वर्षीय मैथिली ने पारंपरिक अंदाज में शपथ ली, जिसमें उनका उत्साह साफ नजर आ रहा था। शपथ के बाद उन्होंने मीडिया को अभिवादन किया और कहा कि वे अपने क्षेत्र की जनता के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी।

मधुबनी प्रिंट की साड़ी और पाग में दिखीं मैथिली
शपथ ग्रहण समारोह में मैथिली ठाकुर पारंपरिक मधुबनी प्रिंट वाली साड़ी पहने दिखीं। इसके साथ ही, उन्होंने सिर पर पारंपरिक पाग भी बांधी थी। उनके इस लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रहा है। मैथिली ने अपनी मातृभाषा मैथिली में शपथ ली। शपथ के बाद मैथिली ने मीडिया से बातचीत में इस दिन को अपनी जिंदगी की नई शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में पहुंचना सिर्फ सम्मान की बात नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे वह पूरी ईमानदारी से निभाना चाहती हैं।
मैथिली ठाकुर ने कहा, 'छुट्टी शब्द भूल चुकी हूं'
विधानसभा की सबसे युवा सदस्य बनीं मैथिली ठाकुर सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी लोकप्रिय हैं। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास और युवाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करेंगी। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "मैं अपने क्षेत्र की जनता के विकास के लिए दिन-रात काम करूंगी। अब छुट्टी शब्द भूल चुकी हूं।"
भारत माता की जय 🇮🇳🙏 pic.twitter.com/lLzzld44d3
— Maithili Thakur (@maithilithakur) December 1, 2025



Click it and Unblock the Notifications
