Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Makar Sankranti : देश-दुनिया में मनाया जाता है अलग-अलग काइट फेस्टिवल, जानें इससे जुड़े रिकॉर्ड
Kite festivals around the world : भारत में मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाने का रिवाज है। खासतौर गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में पतंग उड़ाकर उत्तरायण सेलिब्रेट किया जाता है। वैसे पतंगबाजी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पसंद की जाती है। आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि भारत के अलावा देश-विदेशों में काइट फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाता है।

कई देशों में तो काइट कॉम्पिटिशन की तरह ये फेस्टिवल सेलिब्रेट करने का चलन हैं। आज हम आपको मकर संक्रांति के मौके पर देश विदेशों में आयोजित होने वाले काइट फेस्टिवल के बारे में बता रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा पतंगोत्सव फेस्टिवल ऑफ विंड्स के नाम से सिडनी में हर साल सितंबर में सेलिब्रेट किया जाता है।
चीन
चीन के वेईफांग शहर में हर साल अप्रैल में काइट फेस्टिवल आयोजित होता है। यहां मान्यता है कि ऊंची पतंग को देखने से नजर अच्छी रहती है।
जापान
जापान में हर साल मई के पहले सप्ताह में हमामात्सु के शिजुका प्रान्त में पतंगोत्सव होता है। यहां मानते हैं कि पतंग उड़ाने से देवता प्रसन्न होते हैं।
ब्रिटेन
ब्रिटेन में हर साल अगस्त के दूसरे सप्ताह में पोर्ट्समाउथ इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। यहां डिजाइनर से लेकर 3डी पतंगों के लिए लोग जुटते हैं।
ग्वाटेमाला
हर साल 1 नवंबर को ग्वाटेमाला में काइट्स ऑफ सुपेंगो के नाम से पतंग उत्सव मनाया जाता है। जिसमें 15-20 मीटर चौड़ी पतंगे उड़ाई जाती हैं।
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया के बाली काइट फेस्टिवल में 4-10 मीटर चौड़ी और 100 मीटर की पूंछ वाली पतंगे उड़ाई जाती हैं। यह अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में सेलिब्रेट किया जाता है।
साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका के केपटाउन में जनवरी के दूसरे हफ्ते में इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाता है।
अमेरिका
अमेरिका में द जिल्कर काइट फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाता है। हर मार्च में यहां म्यूजिक कॉन्सर्ट से लेकर हर उम्र वर्ग के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।
इटली
इटली में सर्विया इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल हर साल अप्रैल में मनाया जाता है।
थाईलैंड
बैंगकॉक में होने वाला थाई इंटरनैशनल काइट फेस्टिवल भी एक बहुत बड़ा इवेंट है, जिसमें दुनियाभर से काइट फ्लायर्स भाग लेते हैं।

काइट फेस्टिवल ही नहीं पतंग के नाम पर दुनियाभर में बन चुके हैं कई गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड, आइए एक नजर डालते हैं-
- ऑस्ट्रेलिया के रॉबर्ट मूरे ने 2014 में दुनिया में सबसे ऊंची पतंग (चार हजार नौ सौ मीटर ) उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया था।
- 2005 में कुवैत के एक काइट फेस्टिवल में अब्दुल रहमान और फारिस ने दुनिया की सबसे बड़ी पतंग उड़ाई। यह 25 मीटर लंबी और 40 मीटर चौड़ी थी।
- 2006 में एक डोर से 43 पतंगों का उड़ाने का रिकॉर्ड चीन के मा क्विंगहुआसेट के नाम है।
- पुर्तगाल के फ्रेसिस्को लुफिन्हा के पास यात्रा करते हुए सबसे लंबी काइटसर्फिंग यात्रा (862 किमी) करने का रिकॉर्ड है।
- 2011 में यूनाइटेड नेशनल रिलीफ एंड वर्क एजेंसी ऑर्गेनाइजेशन ने फिलीस्तीन बच्चों के लिए गाजा स्ट्रिप के समुद्रतट पर 12,350 पतंगें उड़ाकर रिकॉर्ड बनाया।



Click it and Unblock the Notifications
