Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Viral Video: सूरत पुलिस का शानदार कदम, मांझे से बचने के लिए बाइकर्स को दिए नेक कॉलर
Makar Sankranti 2026 Rider Safety Tips: मकर संक्रांति का त्योहार नजदीक है यानी 14 जनवरी 2026 को मनाया जाने वाला है। ये पर्व खुशियों और उल्लास का है और पतंग उड़ाने का मौसम जोरों पर है। लेकिन पतंग उड़ाने के इस मजेदार उत्सव में बाधा भी पड़ जाती है जब किसी आते-जाते राहगीर को खतरनाक और तेज मांझे से चोट लग जाती है। कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें व्यक्ति की जान ही चली जाती है। खासकर बाइक और स्कूटर सवारों के लिए तो पंतगों का ये पर्व जानलेवा होता है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सूरत ट्रैफिक पुलिस ने इस खतरे को देखते हुए बाइकर्स की सुरक्षा के लिए सुरक्षा उपकरण वितरित करने और जागरूकता बढ़ाने का कदम उठाया है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और
पंगत का मांझा बन जाता है जानलेवा
मकर संक्रांति, जिसे गुजरात में 'उत्तरायण' के नाम से भी जाना जाता है। ये पर्व यहां रंग-बिरंगी पतंगों और उत्सव का त्योहार है। लेकिन पतंगों की खतरनाक डोरें (मांझा) बाइकर्स के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। आपने देखा होगा कि कई बार इस मांझे की वजह से लोग और पशु-पक्षी घायल हो जाते हैं। कई बार को मौत तक हो जाती है। खासकर कांच से लेपित या कृत्रिम मांझे से जो बहुत पैना होता है और बारीक होने की वजह से दिखाई नहीं देता और अचानक चोट पहुंचा देता हैं।

सूरत पुलिस ने उठाया जरूरी कदम
इस खतरे को भांपते हुए सूरत पुलिस ने चेतावनी देने के बजाय एक जरूरी कदम उठाया है। आने-जाने वाले स्कूटर व बाईक सवार लोगों को नेक कॉलर दिया जा रहा है जो गर्दन के आसपास सुरक्षा क्षेत्र बनाता है और मांझे से चोट लगने से बचाता है। ये धातु से बना यू-गार्ड (Biker Guard) हैंडलबार के ऊपर लगाया जाता है ताकि मांझा सीधे सिर से न टकराए। पुलिस अधिकारी शहर भर में बाइकर्स को रोककर ये बांट रहे हैं और उन्हें खतरों के बारे में बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सूरत पुलिस द्वारा उठाया गया ये कदम वाकई सराहनीय है और इसकी जमकर तारीफ भी हो रही है। इंटरनेट पर एक वीडियो आग की तरह फैल गया है जिसमें सूरत पुलिस आने-जाने वालों को ये नेक कॉलर बांट रही है। वीडियो के वायरल होते ही लोगों में जागरुकता भी बढ़ गई है और हर कोई सतर्क हो गया है।



Click it and Unblock the Notifications
