Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Makar Sankranti 2026 Wishes in Sanskrit: मकर संक्रांति पर अपनों को भेजें 100+ संस्कृत शुभकामना संदेश
Makar Sankranti 2026 Wishes in Sanskrit: 14 जनवरी यानी आज दिन बुधवार को मकर संक्रांति मनाई जा रही है जो हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश और उत्तरायण होने का प्रतीक होने के रूप में मनाया जाता है। ये दिन खासतौर पर सूर्य देव की उपासना के लिए समर्पित होता है। मकर संक्रांति को देश के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न तरीके से मनाया जाता है और अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कहीं उतरायणी कहते हैं तो कहीं पोंगल और कहीं माघ बिहू मगर भावना और महत्व एक जैसा होता है।
अब दिन इतना खास है तो शुभकामना देने का अंदाज भी खास ही होना चाहिए। चलिए फिर इस खास दिन पर आप अपने चाहने वालों और परिवार वालों को देव भाषा संस्कृत में मिठास भरी शुभकामनाएं दें और जानें इस दिन क्या काम करें।

इस दिन करें ये काम
ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में जैसे- गंगा, जमुना और अन्य राज्यों की पवित्र नदियों में स्नान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। धार्मिक मान्यताएं हैं कि ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है और सफलता के मार्ग खुलते हैं। साथ ही इस दिन दान-पुण्य का भी विषेश महत्व माना जता है।
मकर संक्रांति की संस्कृत शुभकामनाएं
1. संस्कृत:
सूर्यस्य उत्तरायणगमनेन जीवनं नवप्रकाशेन दीप्तं भवतु।
तिलगुडस्य मधुरता यथा, तथा भवतः जीवनं सुखसमृद्धिभिः पूरितं भवतु।
अर्थ:
सूर्य के उत्तरायण होने से आपका जीवन नई रोशनी से भर जाए।
जिस प्रकार तिल-गुड़ मीठा होता है, वैसे ही आपका जीवन सुख और समृद्धि से भर जाए।
2. संस्कृत:
मकरसंक्रान्तेः पावनपर्वणि सर्वे दुःखाः नश्यन्तु,
भवतः गृहे लक्ष्मीः, आरोग्यं च चिरं वसतु।
अर्थ:
इस पवित्र मकर संक्रांति पर आपके सभी दुःख नष्ट हों
और आपके घर में लक्ष्मी व स्वास्थ्य सदा निवास करें।
3. संस्कृत:
यथा सूर्यः तमः नाशयति, तथा एषा संक्रान्तिः
भवतः जीवनात् सर्वा नकारात्मकतां दूरं करोतु।
अर्थ:
जैसे सूर्य अंधकार को नष्ट करता है, वैसे ही यह संक्रांति
आपके जीवन से सारी नकारात्मकता दूर कर दे।
अर्थ:
संक्रांति पर नया सूर्योदय, दिल में नए संकल्प
और जीवन में नए सुख - यही इस पर्व की सीख है।
5. संस्कृत:
उत्तरायणं जीवनस्य प्रतीकम् अस्ति -
यत्र अन्धकारात् प्रकाशस्य गमनं भवति।
अर्थ:
उत्तरायण जीवन का प्रतीक है
जहाँ अंधकार से प्रकाश की ओर यात्रा होती है।
संस्कृत शायरी - मकर संक्रांति
6. संस्कृत:
तिलगुडस्य मधुरता यथा वाणीषु वसतु,
सौहार्दस्य सुगन्धः सदा भवतः गृहे वसतु।
मकरसंक्रान्तिः भवतः जीवनं
सुखसमृद्ध्या पूरयतु।
अर्थ:
जैसे तिल-गुड़ मीठा होता है, वैसे ही आपकी वाणी मीठी हो,
आपके घर में प्रेम और सौहार्द की खुशबू बनी रहे।
मकर संक्रांति आपका जीवन सुख और समृद्धि से भर दे।
7. संस्कृत:
पतङ्गाः आकाशे यथा उन्नतिं प्राप्नुवन्ति,
तथा भवतः स्वप्नाः अपि साकाराः भवन्तु।
अर्थ:
जैसे पतंग आकाश में ऊँचाई पाती है,
वैसे ही आपके सपने भी पूरे हों।
संस्कृत स्टेटस - मकर संक्रांति
8. संस्कृत:
मकरसंक्रान्तिः केवलं पर्व नास्ति,
एषा जीवनस्य नवआरम्भस्य संदेशः अस्ति।
अर्थ:
मकर संक्रांति सिर्फ एक पर्व नहीं,
यह जीवन में नए आरंभ का संदेश है।
9. संस्कृत:
सूर्ये उत्तरायणे गते, भाग्यम् अपि उत्तरायणे गच्छतु।
अर्थ:
जब सूर्य उत्तरायण हो गया है,
तो आपका भाग्य भी उन्नति की ओर बढ़े।
10. संस्कृत:
नवप्रभा, नवआशा, नवउत्साहः -
एषा मकरसंक्रान्तेः महान् उपहारः।
अर्थ:
नई रोशनी, नई उम्मीद और नया उत्साह -
यही मकर संक्रांति का सबसे बड़ा उपहार है।



Click it and Unblock the Notifications