Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
Mamta Kulkarni: टॉपलेस फोटोशूट से लेकर साध्वी बनने तक, कॉन्ट्रोवर्सी से भरी हुई है इस एक्ट्रेस की लाइफ
Mamta Kulkarni Controversies : 'आशिक आवारा' और 'करण-अर्जुन' जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकीं बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अब किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गई हैं। शुक्रवार को उन्होंने प्रयागराज में संगम तट पर पिंडदान किया और अब ममता नंद गिरि कहलाएंगी। उनका सिर्फ पट्टाभिषेक बाकी है। महाकुंभ में पहुंचकर उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से आशीर्वाद लिया। करीब एक घंटे की चर्चा के बाद किन्नर अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी देने का ऐलान किया।
90 के दशक में हिट फिल्मों की इस अभिनेत्री ने फिल्मी चकाचौंध से खुद को दूर कर आध्यात्मिक मार्ग अपना साध्वी बन चुकी हैं। हालांकि, उनके जीवन में विवादों की भी कमी नहीं रही। उनका नाम अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन और टॉपलेस फोटोशूट जैसी कई विवादों से जुड़ा, जो लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा।

जब मैगजीन कवर के लिए कराया टॉपलेस फोटोशूट
1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के कवर पेज पर टॉपलेस पोज देकर ममता कुलकर्णी ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इसके साथ ही वह विवादों में घिर गईं। इस फोटोशूट पर ममता ने बाद में माफी मांगी और अपनी सफाई दी। लहरें रेट्रो को दिए एक पुराने इंटरव्यू में ममता ने कहा था, "मुझसे गलती हुई। मेरी इमेज सीधी-सादी और सम्माननीय थी। फैंस मुझे देवी की तरह पूजते थे। टॉपलेस तस्वीर के कारण उन्हें धक्का लगा। मुझे नहीं पता था कि इसका ऐसा असर होगा।"
कहा जाता है कि इस मैगजीन की कीमत उस समय 20 रुपये थी, लेकिन यह 100 रुपये तक में बेची गई। यह विवाद ममता की छवि के साथ लंबे समय तक जुड़ा रहा और उन्होंने इसे अपने करियर की बड़ी गलती माना।
अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन
ममता कुलकर्णी का नाम 1999 की फिल्म चाइना गेट से जुड़ी एक बड़ी विवाद से भी चर्चाओं में रहा। इससे पहले ममता ने घातक के गाने "मारा रे" में स्पेशल अपीयरेंस दी थी, जिसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था। चाइना गेट बनाते समय संतोषी ने ममता को साइन किया, लेकिन कास्टिंग से असंतुष्ट होकर उन्हें फिल्म से निकालने का फैसला कर लिया।
इसी दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के धमकी भरे कॉल संतोषी को मिलने लगे, जिसमें ममता को फिल्म में बनाए रखने का दबाव डाला गया। इन धमकियों के बाद राजकुमार संतोषी ने ममता को ही फिल्म में रखा। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
फिल्म का "छम्मा-छम्मा" गाना हिट रहा और उर्मिला मातोंडकर को इससे काफी लोकप्रियता मिली। लेकिन लीड हीरोइन होने के बावजूद ममता न तो फिल्म से वाहवाही बटोर सकीं और न ही इसका करियर पर खास असर पड़ा।
राजकुमार संतोषी पर लगाए कास्टिंग काउच के आरोप
फिल्म चाइना गेट के फ्लॉप होने के बाद ममता कुलकर्णी ने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी पर गंभीर आरोप लगाए। एक इंटरव्यू में ममता ने दावा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान राजकुमार ने उनसे कॉम्प्रोमाइज करने की मांग की थी। ममता के इनकार करने पर राजकुमार ने बदला लेने के लिए उनके कई सीन फिल्म से हटा दिए।
ममता का यह भी आरोप था कि राजकुमार संतोषी के इशारे पर उन्हें अन्य फिल्मों से बाहर कर दिया गया। यह विवाद उस समय चर्चा का विषय बना, लेकिन ममता का फिल्मी करियर इस घटना के बाद धीरे-धीरे खत्म होने लगा।
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से रिश्ता
ममता कुलकर्णी और अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के अफेयर की चर्चा एक समय खूब सुर्खियों में थी। दोनों ने अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन छोटा राजन की धमकियों से ममता को फिल्में मिलने से उनके करीबी रिश्ते का अंदाजा लगाया गया।
जब छोटा राजन जांच एजेंसियों से बचने के लिए देश छोड़कर भागा, तो ममता और उसके बीच दूरियां बढ़ गईं। उसकी गैर-मौजूदगी में विक्की गोस्वामी ने उसका काम संभाल लिया, और ममता का नाम विक्की से जोड़ा जाने लगा। छोटा राजन के जाने के बाद ममता को फिल्में मिलना बंद हो गईं। आखिरी बार वह 2002 की फिल्म कभी हम कभी तुम में नजर आईं और फिर अचानक बॉलीवुड से गायब हो गईं।
ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ बनी साध्वी
ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ने के बाद ममता कुलकर्णी दुबई और केन्या में विक्की गोस्वामी के साथ रहीं। 2013 में उन्होंने साध्वी के रूप में अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जो काफी चर्चा में रही। उसी साल ममता ने अपनी किताब ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगिनी लॉन्च की।
एक टीवी इंटरव्यू में ममता ने कहा, "मैंने विक्की से शादी नहीं की है। मैं किसी की पत्नी नहीं हूं। कुछ लोग काम के लिए पैदा होते हैं, और कुछ ईश्वर के लिए। मैं ईश्वर के लिए पैदा हुई हूं।" इसके बाद ममता पूरी तरह से साध्वी बन गईं।
2000 करोड़ ड्रग रैकेट में भी आ चुका है नाम
2016 में ममता कुलकर्णी और उनके रूमर्ड पति विक्की गोस्वामी का नाम 2000 करोड़ के इंटरनेशनल ड्रग रैकेट में सामने आया। आरोप था कि दोनों केन्या में ड्रग रैकेट चला रहे थे। मामले में नाम सामने आने के बाद उनकी तलाश शुरू हुई, लेकिन वे फरार हो गए। 2016 में ठाणे की एक स्पेशल कोर्ट ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया। 2017 में ममता की मुंबई स्थित संपत्ति भी जब्त कर ली गई। हाल ही में ममता कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर अपनी भारत वापसी का एलान किया। हालांकि, वह किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि महाकुंभ 2025 का हिस्सा बनने के लिए देश लौटी हैं।



Click it and Unblock the Notifications