Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्लफ्रेंड के कहने पर शख्स ने कुंभ में बेचे दातुन, 4 दिन में कमा लिए इतने पैसे, जानकर रह जाएंगे दंग
कुंभ मेले से जुड़े कई चर्चित किस्से और वायरल वीडियो आपने जरूर देखे होंगे। फिर चाहे वो आईआईटीयन बाबा हों, कथित साध्वी हर्षा, या फिर मोनालिसा और चिमटे वाले बाबा, सभी ने सुर्खियां बटोरीं। लेकिन इस बार जो शख्स कुंभ से वायरल हो रहा है, वह न कोई बाबा है और न ही कोई संत।
यह एक साधारण लड़का है, जो कुंभ मेले में दातुन बेचकर अपनी कमाई कर रहा है। खास बात यह है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड के कहने पर यह बिजनेस शुरू किया था। वीडियो में जब उसने अपनी कमाई का खुलासा किया, तो लोगों के होश उड़ गए। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

गर्लफ्रेंड के आइडिया से शख्स को हजारों का मुनाफा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कुंभ में दातुन बेचकर अपनी कमाई का खुलासा कर रहा है। वीडियो में वह बताता है, "आज मेरा कुंभ में पांचवां दिन है और मैं अब तक 40 हजार रुपये कमा चुका हूं।"
जब उससे पूछा गया कि यह आइडिया किसका था, तो उसने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम लिया। उसने बताया, "मेरी गर्लफ्रेंड ने कहा था कि इस बिजनेस में कोई पैसा नहीं लगता, बस नीम की दातुन तोड़ो और बेचना शुरू कर दो। जितनी मेहनत करोगे, उतनी कमाई होगी।"
5 दिन में कमाए 40 हजार रुपये!
कुंभ मेले में दातुन बेचकर एक शख्स ने 5 दिनों में 40 हजार रुपये कमा लिए। कभी-कभी उसकी दैनिक कमाई 9 हजार रुपये तक पहुंच जाती है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और मजाक में कह रहे हैं, "45 करोड़ लोग कुंभ आएंगे, हमें भी दातुन बेचने जाना चाहिए!" यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
