Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
12 लाख रुपये खर्च कर 'कुत्ता' बन गया इंसान, Viral Video में दिखा पहली बार वॉक करता हुआ
Man First Walk who spent Rs 12 lakh to become dog: अभी कुछ दिनों पहले ही जापान के एक शख्स का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया था, जिसमे इस शख्स ने कुत्ते की तरह दिखने के लिए 12 लाख रुपये खर्च कर दिए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की एक कंपनी फिल्म और विज्ञापनों के लिए कॉस्ट्यूम बनाती है। इस शख्स ने उसी कंपनी से कुत्ते की तरह दिखने वाला यह कॉस्ट्यूम तैयार करवाया है। शख्स का नाम टोको-सान है। शख्स ने कॉस्टयूम को लेकर कहा कि मेरे जीवन का मकसद पूरा हो गया है।
अब पहली बार इस शख्स को इस कॉस्ट्यूम में सार्वजानिकर रुप से सड़कों पर टहलते हुए देखा गया है। जिसके बाद से इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

40 दिन का समय लगा बनाने में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोको ने जापान की कॉस्ट्यूम बनाने वाली बड़ी कंपनी जेपेट (Zeppet) को करीब 12 लाख के आसपास रुपए दिए। जिसमें यह तय हुए की कंपनी उसको 3D लुक वाली कॉस्टयूम बनाकर देगी। इस कंपनी ने 40 दिन में ये कॉस्ट्यूम तैयार करके बनाया है।
इसे बनाने में करीब 20 लाख येन यानी 12 लाख रुपये खर्च हुए है। शख्स ने बताया कि उसने कुत्तों की नस्ल कोली का चयन किया ताकी इसे पहनने के बाद वह बिल्कुल असली दिखे। साथ ही कोली उसका पसंदीदा जानवर भी है। इस कॉस्ट्यूम को पहनकर वो बिल्कुल कुत्ते की तरह वॉक करते हुए भी नजर आया।
बहुत खुश है टोको-
कुत्ता बनने वाला टोको इस समय काफी खुश नजर आ रहा है। देखा जाए तो लोग खूबसूरत बनने और खुश रहने के लिए क्या कुछ नहीं करवाते हैं। लेकिन टोको वाली बात किसी को समझ नहीं आ रही है। ऐसे में उसने सफाई देते हुए बताया है, कि उसे बचपन से ही कुत्ता बनने का शौक था। उसे बचपन से ही कुत्तों में कोली ब्रीड खूब पसंद थी।



Click it and Unblock the Notifications
