Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
दो पत्नियों ने मिलकर कराई अपने पति की तीसरी शादी, वजह जानकार पकड़ लेंगे अपना सर
आंध्र प्रदेश के एक गांव में 25 जून को एक अनोखी शादी हुई, जिसमें दूल्हे ने तीसरी बार शादी की और कमाल की बात ये रही कि उसकी पहली दो पत्नियों ने सारी व्यवस्थाएं कीं। पेडाबयालु मंडल के अंतर्गत किंचुरू गांव के दूल्हे एस पंडन्ना ने 2000 में अपनी पहली पत्नी सागेनी पर्वतम्मा से शादी की थी, लेकिन वे बच्चे पैदा करने में असमर्थ रहीं।
तब एस पंडन्ना ने 2005 में सागेनी अप्पलम्मा से शादी की और 2007 में उन्हें उनसे एक बेटा हुआ। पंडन्ना दोनों पत्नियों और उनके बेटे के साथ एक ही छत के नीचे रहते थे। जब उनकी दूसरी पत्नी को दूसरा बच्चा नहीं हुआ, तो पंडन्ना ने और बच्चों के लिए फिर से एक और शादी करने का फैसला किया।

दोनों पत्नी की रजामंदी है शामिल
पंडाना ने अपनी पत्नियों को तीसरी शादी करने के अपने फैसले के बारे में बताया। इसके बाद दोनों पत्नियां ही शादी की व्यवस्था करने के लिए सहमत हो गईं। उन्होंने निमंत्रण भेजे और गांव में अपने पति और तीसरी दुल्हन के पोस्टर लगाए। 25 जून को, पंडाना ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी और आशीर्वाद के बीच तीसरी बार शादी की। कुछ लोगों के मुताबिक कुछ आदिवासी क्षेत्रों में पुरुषों के लिए दो पत्नियाँ रखना आम बात है, लेकिन तीसरी बार शादी करना दुर्लभ है।
गौरतलब है कि यह शादी 25 जून को हुई है लेकिन पिछले रविवार को सोशल मीडिया पर समारोह का एक वीडियो वायरल होने के बाद इसने ध्यान आकर्षित किया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पंडन्ना अब तीनों पत्नियों के साथ एक ही छत के नीचे रहता है।
पहली नज़र में ऐसी घटनाएँ मज़ेदार लग सकती हैं, लेकिन ये महिला उत्पीड़न और शोषण जैसे सामाजिक मुद्दों को उजागर करती हैं। इसके अलावा, ये आदिवासी आबादी में जागरूकता की कमी और कानून के प्रति उनकी उपेक्षा को भी उजागर करती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
