Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Viral : चीनी लड़कियां 5 मिनट की झप्पी के लिए दे रही हैं ₹600, वजह जान चौंक जाएंगे आप!
What is Man Mums Trend : सोशल मीडिया पर इन दिनों चीन से जुड़ी एक बेहद अजीब लेकिन दिलचस्प खबर वायरल हो रही है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, चीन में एक व्यक्ति सड़क पर खड़ा होकर महिलाओं को गले लगाता है और इसके बदले पैसे लेता है। हर पांच मिनट की हग के लिए वह करीब 600 रुपये (50 युआन) चार्ज करता है। इस अजीबो-गरीब बिजनेस मॉडल ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।

क्या है 'मैन मम्स' ट्रेंड?
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन में आजकल 'मैन मम्स' नाम का एक नया ट्रेंड ज़ोर पकड़ रहा है। यह शब्द उन मस्क्युलर लड़कों के लिए इस्तेमाल होता है, जो जिम जाते हैं और इमोशनली मैच्योर होते हैं। इन्हें "मां जैसी कोमलता और धैर्य" रखने वाला माना जाता है। ये लड़के खासतौर पर तनाव में रहने वाली लड़कियों को 5 मिनट तक गले लगाते हैं और इसके बदले फीस लेते हैं।
इस सेवा की खास बात यह है कि यह केवल एक हग तक सीमित है, लेकिन इसका उद्देश्य मानसिक तनाव को कम करना और भावनात्मक सहारा देना है। इस ट्रेंड के पीछे एक ही सोच है, लोगों को उस पल में थोड़ा सुकून और अपनापन महसूस कराना।
कौन है यह 'हग मैन'?
इस सेवा को शुरू करने वाले व्यक्ति का नाम वांग हुआई बताया जा रहा है, जो चीन की सड़कों पर एक बैनर के साथ खड़े रहते हैं। उनके बैनर पर लिखा होता है-"5 मिनट की हग = 50 युआन।" वांग का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल पैसा कमाना नहीं है, बल्कि लोगों को एक ऐसा भावनात्मक सहारा देना है, जिसकी आज के समय में सबसे अधिक ज़रूरत है।
उनका मानना है कि भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लोग बहुत अकेलापन महसूस करते हैं। ऐसे में एक सच्चा, गर्मजोशी भरा गले लगना किसी की हालत बदल सकता है।
सोशल मीडिया पर कैसे हुआ वायरल?
इस ट्रेंड के बारे में तब लोगों को पता चला, जब एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती शेयर की। उसने लिखा कि थिसिस और पढ़ाई के दबाव के चलते वह बेहद तनाव में थी। उस समय वह इतनी परेशान थी कि किसी से गले मिलने के लिए पैसे खर्च करने को तैयार हो गई। उसने बताया कि जब उसने स्कूल में ही किसी को गले लगाया, तो उसे बहुत राहत महसूस हुई। उसके इस अनुभव वाली पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गई और लोगों का ध्यान इस "हग सर्विस" की ओर गया।
इमोशनल सपोर्ट या बिजनेस?
इस सेवा को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोग इसे इमोशनल सपोर्ट का शानदार आइडिया मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे बेशर्मी और व्यवसायीकरण का नाम दे रहे हैं। कई यूज़र्स का कहना है कि यह मानवता के नाम पर व्यापार है, जबकि कुछ इसे एक बेहतरीन स्ट्रेस-रिलीविंग आइडिया मानते हैं।
एक यूज़र ने तंज कसते हुए लिखा, "जो काम लड़कियां फ्री में करवा लेती हैं, वहां यह लड़का पैसे कमा रहा है!" वहीं, कुछ लोगों ने इसे भविष्य के स्टार्टअप मॉडल के रूप में भी देखना शुरू कर दिया है।



Click it and Unblock the Notifications
