Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
Mango Buying Tips: मैंगो खरीदते समय मीठे की जगह खरीद लेते हैं खट्टा आम, इस तरह करें सही पहचान
आम का मौसम आ गया है और आम खाने के शौकिन मार्केट से अलग-अलग वैरायटी के पके मीठे आम खाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आम खरीदने के दौरान कुछ गलतियां होना आम बात है।
लेकिन फ्रिक न करें आम लेते वक्त पक्के आम में खट्टे आम चुनने वाले आप अकेले नहीं हैं। अक्सर अच्छे और मीठे आम लेने के चक्कर में हम नसमझी में खट्टे और फीके आम खरीद लेते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिसकी मदद से आपको मीठे आम लेने में आसानी होगी।

खट्टे-मीठे आम की पहचान
1. छिलके से पहचानें
अगर आप बाजार से आम खरीदने जा रहे हैं तो आम के कलर से ज्यादा उसके छिलके पर ध्यान दें। अगर आम नेचुरल तरीके से पका होगा तो उसके छिलके पर एक भी दाग नजर नहीं आएगा। वहीं अगर आम को अप्राकृतिक तरीके से या केमिकल के जरिए पकाया गया होता तो उसके छिलके पर दाग-धब्बे नजर आएंगे। ऐसे आम स्वाद में खट्टे होंगे।
2. छुकर पता करें
आम मीठा है या खट्टा यह जानने के लिए आप सिर्फ आम को छूकर पता लगा सकते हैं। आम अगर टाइट होगा तो खट्टा हो सकता है, वहीं अगर आम नरम होगा तो वो खाने में मीठा हो सकता है। सॉफ्ट आम प्राकृतिक रूप से पकते हैं, जबकि टाइट आम अस्वाभाविक रूप से पकते हैं।
3. आम को सूंघें
आम को सूंघने से ही उसके मीठे या खट्टे होने का पता लगाया जा सकता है। पके आम की अलग ही महक आएगी। ऐसे में खट्टे आम की महक में थोड़ी खटास आती हैं। आप आम के डंठल के पास सूंघ कर आम के खट्टे और मीठे होने का पता लगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
