Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
पॉर्नस्टार मार्टिनी से लेकर आम का अचार तक, 2024 में सबसे ज्यादा Google Search की गई ये 7 रेसिपी
Top 10 Most Searched Indian Recipes In Google : गूगल ने 2024 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गई रेसिपीज़ की लिस्ट जारी की है। इस साल लोगों ने विभिन्न प्रकार की रेसिपीज़ को खूब सर्च किया है, जिसमें कुछ पारंपरिक नाम शामिल हैं तो कुछ बिल्कुल नए और अनोखे व्यंजन भी। आइए जानें, इस साल की टॉप 10 रेसिपीज़ कौन-कौन सी हैं, जिन्हें भारतीयों ने सबसे ज्यादा सर्च किया।

पोर्नस्टार मार्टिनी कॉकटेल
पोर्नस्टार मार्टिनी कॉकटेल को कई किस्म के जूस के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है, जिसमें पैशन फ्रूट का फ्लेवर भी ऐड किया जाता है। पैशन फ्रूट ब्राजील और अर्जेंटीना जैसे देशों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इस कॉकटेल को 2024 में लोगों द्वारा खूब सर्च किया गया है, जो इसके अनोखे स्वाद के कारण काफी लोकप्रिय है।
आम का अचार
गर्मियों में कच्चे आम आते ही घरों में आम का अचार बनना शुरू हो जाता है। यह अचार कच्चे आम और साबुत मसालों से तैयार किया जाता है, जिसमें तेल की अच्छी मात्रा डाली जाती है ताकि आम मुलायम हो जाए। इसे सही तरीके से स्टोर करने पर आप इसे कई महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं, और यह खाने का स्वाद बढ़ा देता है।
इमा दत्शी
इमा दत्शी भूटान का एक प्रमुख व्यंजन है, जिसे राष्ट्रीय व्यंजन भी माना जाता है। यह हरी मिर्च और चीज़ के मिश्रण से बनती है। इसके स्वाद में तीखापन तो होता है, लेकिन यह उतनी मसालेदार नहीं होती जितनी दिखती है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आप इसे खाकर उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे।
फ़्लैट व्हाइट
फ़्लैट व्हाइट एक स्वादिष्ट एस्प्रेसो ड्रिंक है, जिसे एक शॉट एस्प्रेसो और दो शॉट स्टीम्ड मिल्क से बनाया जाता है। इसे बनाने में थोड़ी कुशलता की आवश्यकता होती है, क्योंकि स्टीम्ड मिल्क को एस्प्रेसो के डबल शॉट पर डालकर इसे तैयार किया जाता है। यदि आपके पास कॉफी मशीन है, तो आप आसानी से इस क्रीमी और स्मूद ड्रिंक को घर पर बना सकते हैं।
धनिया पंजीरी
धनिया पंजीरी एक विशेष मिठाई है, जिसे जन्माष्टमी के दिन बनाना परंपरा है। इसे बनाने के लिए धनिया पाउडर, घी, चीनी, और विभिन्न मेवे और बीजों का इस्तेमाल किया जाता है। यह स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर डिश इस साल बहुत सर्च की गई है, और खासतौर पर धार्मिक अवसरों पर इसे बनाना पसंद किया गया है।
उगादि पचड़ी
उगादि पचड़ी एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय डिश है, जिसे उगादि पर्व पर विशेष रूप से बनाया जाता है। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है, जिसे इमली, कच्चे आम, गुड़ और नीम के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है। इसका स्वाद मीठा, खट्टा, कड़वा और तीखा होता है।
शक्करपारा
शक्करपारा, जिसे शंकरपाली या मिठाई भी कहा जाता है, एक कुरकुरा नाश्ता है जो खासकर त्योहारों में बनाया जाता है। यह पश्चिमी और उत्तरी भारत में लोकप्रिय है, जहां उत्तरी क्षेत्रों में इसे लकठो के नाम से जाना जाता है। इसे चाय के साथ भी आनंद लिया जाता है और यह त्योहारों में खासतौर पर बनता है।
चम्मंथी
चम्मंथी, जिसे थेंगई चम्मंथी या चम्मंथी पोडी भी कहा जाता है, केरल की एक बेहद लोकप्रिय रेसिपी है। "चम्मंथी" का अर्थ चटनी या सॉस होता है। इसे आमतौर पर उबले हुए केरल लाल चावल के साथ परोसा जाता है। इस साल यह रेसिपी भी खूब सर्च की गई है, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
पंचामृत
कोई भी पूजा-पाठ पंचामृत के बिना अधूरी मानी जाती है। इसे लोग प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। पंचामृत को दही, मखाना, ड्राई फ्रूट्स और कुछ अन्य सामग्री से घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। यह पूजा की प्रक्रिया को संपन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।



Click it and Unblock the Notifications
