Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
March 2025 Bank Holiday: मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holiday in March 2025 : मार्च महीने में अलग-अलग राज्यों और शहरों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 7 अन्य दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इस महीने 14 मार्च को होली और 31 मार्च को ईद-उल-फितर जैसे बड़े त्योहार भी पड़ रहे हैं, जिनके कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

मार्च में कब बंद रहेंगे बैंक
- 1 मार्च (शनिवार) - रामकृष्ण जयंती (पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम)
- 7 मार्च (शुक्रवार) - चापचूर कुट फेस्टिवल (मिजोरम)
- 13 मार्च (गुरुवार) - छोटी होली, होलिका दहन (क्षेत्रीय अवकाश)
- 14 मार्च (शुक्रवार) - होली (राष्ट्रीय अवकाश), छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (महाराष्ट्र)
- 20 मार्च (गुरुवार) - पारसी नववर्ष (महाराष्ट्र, गुजरात)
- 27 मार्च (गुरुवार) - शब ए कद्र (जम्मू और कश्मीर)
- 28 मार्च (शुक्रवार) - उगादी (कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना)
जमात उल विदा (जम्मू और कश्मीर)
- 31 मार्च (सोमवार) - ईद-उल-फितर (देशभर में बैंक बंद, मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं इन छुट्टियों में भी जारी रहेंगी।
बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम है?
अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही बैंक जाने की योजना बनाएं। हालांकि, बैंकों की छुट्टी का असर ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं पर नहीं पड़ेगा। आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम के जरिए लेन-देन जारी रख सकते हैं।
मार्च में 12 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
मार्च 2025 में शेयर बाजार में कुल 12 दिन कारोबार नहीं होगा। इनमें 10 दिन शनिवार और रविवार होने के कारण ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके अलावा, 14 मार्च को होली और 31 मार्च को ईद-उल-फितर की छुट्टी के चलते भी शेयर बाजार बंद रहेगा।
तो अगर आप बैंकिंग या शेयर बाजार से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो इस लिस्ट को ध्यान में रखें और समय रहते अपने काम निपटा लें।



Click it and Unblock the Notifications
