Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
1962 का मर्लिन मुनरो का आइकॉनिक ‘हैपी बर्थडे’ गाउन, जिसे पहनने के बाद ही हुई रहस्यमयी मौत, फिर से होगी नीलाम
Marilyn Monroe Happy Birthday, Mr President dress : साल 1962, न्यूयॉर्क का मैडिसन स्क्वेयर गार्डन। एक भव्य कार्यक्रम में रोशनी हल्की हुई, मंच पर परदे हटे और सामने आईं हॉलीवुड की सबसे चर्चित और ग्लैमरस अदाकारा मर्लिन मुनरो। हॉल में बैठे हजारों लोगों की सांसें थम-सी गईं। सबकी निगाहें उसी ओर टिक गईं। तभी मर्लिन ने अपने मोहक अंदाज़ में वह पंक्ति गाई "हैपी बर्थडे, मिस्टर प्रेसीडेंट..."। तालियों और सीटीयों की गूंज से पूरा हॉल हिल उठा। यह सिर्फ एक गाना नहीं था, बल्कि इतिहास का ऐसा पल था, जिसने राजनीति, फैशन और रहस्य तीनों को एक साथ जोड़ दिया।

क्यों खास था यह गाउन?
इस अविस्मरणीय परफॉर्मेंस के पीछे एक और बड़ी वजह थी, वह ड्रेस जिसे मर्लिन मुनरो ने पहना था। हाथ से सिला हुआ, बेहद टाइट और चमचमाते क्रिस्टल्स से सजा यह गाउन ऐसा लग रहा था जैसे उनकी त्वचा पर ही चमक बिखेर दी गई हो। इसे मशहूर डिजाइनर जीन लुई ने खासतौर पर मर्लिन के लिए तैयार किया था। कहा जाता है कि यह इतना फिटिंग वाला था कि मर्लिन को स्टेज पर आने से ठीक पहले इसमें सिल दिया गया, ताकि उनका परफेक्ट लुक सामने आ सके।
यह ड्रेस दर्शकों को इतना चौंकाने वाला और अनोखा लगा कि उन्हें लगा मानो मर्लिन ने कुछ पहना ही नहीं। यही वजह थी कि यह गाउन इतिहास में 'सेकंड-स्किन ड्रेस' के नाम से दर्ज हो गया।
एक बार फिर नीलामी में
अब यह ड्रेस एक बार फिर सुर्खियों में है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इसे 17 नवंबर को लॉस एंजेल्स में नीलामी के लिए रखा जा रहा है। शुरुआती कीमत लगभग 30 लाख डॉलर (करीब 25 करोड़ रुपये) तय की गई है। यह महज़ एक कपड़ा नहीं बल्कि फैशन और पॉप कल्चर का वह हिस्सा है, जिसे आज भी 'आइकॉनिक पीस' माना जाता है।
राजनीति और ग्लैमर का संगम
जब मर्लिन मुनरो ने मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी के लिए यह गाना गाया था, तब राजनीति और ग्लैमर की सीमाएं टूट गई थीं। उस समय के लिए यह परफॉर्मेंस बेहद बोल्ड और चर्चित थी। आज भी जब इस घटना का ज़िक्र होता है, लोग मर्लिन की मोहक आवाज़ और उस गाउन को याद किए बिना नहीं रह पाते।
परफॉर्मेंस के बाद उठे सवाल
लेकिन इस परफॉर्मेंस को और खास बनाता है इसके बाद की घटनाक्रम। गाना गाए कुछ ही हफ्तों बाद, मर्लिन मुनरो की रहस्यमयी मौत हो गई थी। उनकी मृत्यु आज भी रहस्य बनी हुई है, क्या यह आत्महत्या थी, क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा थी या फिर कोई एक्सीडेंट? इस रहस्य ने इस गाउन को और भी कीमती बना दिया, क्योंकि यह मर्लिन के आखिरी सार्वजनिक पलों में से एक था, जब दुनिया ने उन्हें उनके पूरे जलवे में देखा।
पहले भी हो चुकी है नीलामी
- यह पहली बार नहीं है जब यह ड्रेस नीलामी में जा रही है।
- 1999 में इसे करीब 12 लाख डॉलर में खरीदा गया।
- 2016 में यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए 48 लाख डॉलर में बिका था।
- अब एक बार फिर यह चर्चा का विषय है और उम्मीद है कि यह पहले से कहीं ज्यादा कीमत पर बिकेगा।
- हर बार नीलामी में इस गाउन की बढ़ती कीमत इस बात का सबूत है कि यह सिर्फ फैशन का हिस्सा नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक धरोहर है।
पॉप कल्चर का प्रतीक
यह गाउन न सिर्फ फैशन इंडस्ट्री बल्कि पॉप कल्चर का भी अहम हिस्सा बन चुका है। 2022 के मेट गाला में जब रियलिटी स्टार किम कार्दशियन ने इसे पहनकर रेड कार्पेट पर एंट्री ली, तो यह फिर सुर्खियों में आ गया। हालांकि इसके बाद यह खबर आई कि ड्रेस को नुकसान पहुंचा है, जिस पर काफी विवाद भी हुआ। लेकिन इस घटना ने साबित कर दिया कि दशकों बाद भी यह गाउन उतना ही चर्चित और ग्लैमरस है जितना 1962 में था।
कपड़ों से आगे की कहानी
यह ड्रेस हमें यह भी सिखाती है कि कपड़े केवल फैशन का हिस्सा नहीं होते, बल्कि कई बार वे इतिहास और संस्कृति का प्रतीक बन जाते हैं। यह गाउन उस समय की राजनीति, स्टारडम और मर्लिन मुनरो के रहस्यमयी जीवन का दर्पण है। एक ड्रेस ने यह दिखा दिया कि फैशन कभी-कभी वक्त और समाज की सोच को भी परिभाषित कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
