Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
सपनों में सांप दिखना शुभ या अशुभ संकेत? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
Snake Dream Good Or Bad: हर व्यक्ति को सपने आते हैं कभी अच्छे तो कभी डराने वाले। कई बार तो ऐसे स्वप्न आते हैं जो इंसान को गहरी नींद से जगा देते हैं और दिल में खौफ पैदा कर देते हैं। भारतीय ज्योतिष और आध्यात्मिक ग्रंथों में स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है। यह माना जाता है कि नींद में देखे गए सपने केवल दिमाग की कल्पना नहीं होते, बल्कि हमारे जीवन, भविष्य और कर्मों से जुड़े गहरे संदेश भी छुपाए रहते हैं। गरुड़ पुराण, स्मृतियों और अन्य ज्योतिष ग्रंथों में सपनों की व्याख्या विस्तार से की गई है।
वैसे तो हर सपने का खास मतलब होता है लेकिन खासतौर पर सांप (नाग/सर्प) के सपने सबसे ज्यादा रहस्यमय माने गए हैं। सपनों में सांप दिखने का क्या मतलब होता है। आज हम यही जानने वाले हैं कि सपने में सांप देखने का क्या मतलब होता है और किस स्थिति में कौन सा संकेत होता है।

सपने में सांप देखना
अगर किसी को सपने में सांप नजर आए तो इसका मतलब है कि उसे अप्रत्याशित धन लाभ या कोई बड़ा आर्थिक फायदा होने वाला है। ऐसे में अगर आपको सपने में सांप नजर आए तो डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि खुश होने की जरूरत है क्योंकि मां लक्ष्मी प्रसन्न होने वाली हैं।
सपने में सांप का काटना
अगर सपने में आपको सांप नजर आए और वो आपको काट ले तो इसका मतलब है कि आपकी आयु लंबी होने वाली है। या फिर आपने जिसके लिए ये सपना देखा है उसकी आयु लंबी होगी। इसके अलावा इसका संकेत किसी शुभ समाचार की ओर भी जाता है। अब अगर आपको सपने में सांप काट ले तो डरने की जरूरत नहीं है।
सपने में सांप को मारना
किसी को सपने में सांप नजर आए और आप उसे मार रहे हैं तो सावधान हो जाएं। इसका अर्थ है आने वाले समय में धन हानि होने वाली है या फिर किसी खास रिश्ते में तनाव पैदा होने वाला है। इसके अलावा सपने में सांप मारते देखें तो शत्रु से निपटने के लिए सतर्क हो जाएं।
सांप के रंग के अनुसार सपना
अब ये जान लेते हैं कि सपने में किस रंग का सांप दिखने का क्या संकेत होता है। शास्त्रों के अनुसार, काला सांप दिखने का मतलब होता है कोई छिपा हुआ शत्रु आप पर हमला कर सकता है और किसी प्रकार का मानसिक दबाव भी बन सकता है। सपने में सफेद सांप दिखे तो इसका अर्थ है पवित्रता, आध्यात्मिक उन्नति और शांति मिलने वाली है। हरा सांप सुख-समृद्धि का इशारा है। पीला सांप ज्ञान और धन की प्राप्ति का संकेत देता है।



Click it and Unblock the Notifications
