Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Maha Kumbh 2025 : ममता कुलकर्णी के बाद साध्वी बनी 30 साल की ये एक्ट्रेस, कभी रह चुकी थी मिस इंडिया
Mahakumbh 2025 : ममता कुलकर्णी के बाद एक और एक्ट्रेस ने महाकुंभ में स्नान के बाद एक्टिंग से संन्यास लें साध्वी बन गई है। एक्ट्रेस इशिका तनेजा ने महाकुंभ 2025 में पवित्र स्नान कर अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया। 2017 की फिल्म इंदु सरकार से पहचान बनाने वाली पूर्व ब्यूटी क्वीन ने सनातन धर्म अपनाते हुए आध्यात्मिक मार्ग चुन लिया। 2018 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीतने के बाद उन्होंने सामाजिक कार्यों में भी रुचि ली।
हाल ही में, उन्होंने जबलपुर में अपने गुरु दीक्षा समारोह में भाग लिया और 29 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई। इसके साथ ही, उन्होंने शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज से आध्यात्मिक दीक्षा ग्रहण की और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

कौन हैं इशिका तनेजा?
इशिका तनेजा एक पूर्व अभिनेत्री और ब्यूटी क्वीन हैं, जिन्हें 2018 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म का ताज पहनाया गया था। 2016 में, उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 100 सफल महिलाओं की श्रेणी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था। 2017 में, उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म इंदु सरकार में अभिनय किया और बाद में विक्रम भट्ट की वेब सीरीज़ हद में भी नजर आईं। इशिका एक मेकअप आर्टिस्ट भी हैं और उनके नाम 60 मॉडलों पर 60 मिनट में 60 फुल एयरब्रश मेकअप करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कर चुके हैं सम्मान
इशिका तनेजा ने स्पष्ट किया कि उनका अभिनय में लौटने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन भविष्य में फिल्में बना सकती हैं। 2016 में, उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा 100 महिला अचीवर्स श्रेणी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सनातन धर्म अपनाने के बाद वह अब आध्यात्मिक मार्ग पर हैं और धर्म व समाजसेवा के कार्यों में आगे बढ़ना चाहती हैं।
इशिका से बनी श्री लक्ष्मी
अभिनेत्री इशिका तनेजा ने सिनेमा छोड़कर आध्यात्मिक मार्ग अपना लिया है। उन्होंने गुरु दीक्षा के बाद अपना नाम श्री लक्ष्मी रखा और अब सनातन धर्म के प्रसार में जुटी हैं। शंकराचार्य सदानंद सरस्वती से दीक्षा लेकर उन्होंने महसूस किया कि फिल्मी दुनिया के बाहर का जीवन अधूरा था, इसलिए असली जीवन को भी सुंदर बनाना जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
