Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
अनंत अंबानी की साली अंजलि मर्चेंट भी हैं बिजनसवुमैन, तब्बू-आलिया हैं इनकी क्लाइंट, जानें क्या करती हैं?
Anjali Merchant Majithia: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इस वक्त सुर्खियों में हैं। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में हर किसी नजरें अंबानी और मर्चेंट परिवार पर बनी हुई। शादी के फंक्शन से दोनों ही परिवारों के सदस्यों के एक से बढ़कर एक लुक सामने आ रहे हैं। सारे फैमिली मेंबर्स के बीच एक शख्स ऐसा भी है, जिसके स्टाइलिश लुक ने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स को खूब इम्प्रेस किया है।
हम यहां बात कर रहे हैं राधिका मर्चेंट की बड़ी बहन अंजली मर्चेंट की। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी से पहले गृह शांति पूजा और हल्दी सेरेमनी में अंजली मर्चेंट के लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी। अंजलि मर्चेंट को लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि अनंत अंबानी की होने वाली साली अंजली कौन हैं और क्या करती हैं?

अंजलि मर्चेंट कौन हैं?
1989 में अंजलि मर्चेंट मुंबई में जन्म हुआ था उन्होंने गुजरात के कच्छ में कैथड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से स्कूलिंग की है। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए की।
अंजलि मर्चेंट का करियर
अंजलि मर्चेंट ने अपने करियर की शुरुआत Publicis में साल 2006 में एडवरटाइजिंग इंटर्न के रूप में की थी। उन्होंने फिर Merk में 2009 में इंटर्नशिप की। इसी बीच अंजली ने 'टर्न द कैंपस' नाम से कंपनी शुरू की, मगर यह कंपनी 2012 में बंद हो गई। इसके बाद उन्होंने 2012 में पिता वीरेन ए मर्चेंट (एनकॉर हेल्थकेयर के सीईओ ) के बिजनेस में कदम रखा फिर वो 2021 में एनकॉर हेल्थकेयर और माइलॉन मेटल्स के डायरेक्टर का पद संभाला।

ड्राईफिक्स की ऑनर
2018 में अंजली मर्चेंट ने 'ड्राई फिक्स' के नाम से अपना हेयर सैलून खोला।। अंजली मर्चेंट का ड्राई फिक्स हेयर सलून सेलेब के बीच काफी मशहूर है। आलिया भट्ट और तब्बू सहित कई बी-टाउन सितारे भी इस सैलून में स्पॉट किए जाते हैं। हेयर स्टाइलिंग के लिए इसे देश के बेस्ट सैलून में गिना जाता है। फरवरी 2020 में अंजलि ने अमन मजीठिया से शादी की, जो रिटेल और फॉर्मा कंपनी संभालते हैं।
कितनी है नेटवर्थ
रिपोर्ट के मुताबिक अंजली की नेटवर्थ 50 करोड़ रूपए के आसपास है। वहीं उनके पिता के पास 755 करोड़ रूपए की नेटवर्थ है। उनके पति अमन मजीठिया भी कई करोड़ों के मालिक है।



Click it and Unblock the Notifications
