Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
ये है दुनिया का सबसे दौलतमंद कुत्ता, फुटबॉल टीम का मालिक और डॉलर्स में है नेटवर्थ
Richest dog in the world :आपने अक्सर सुना होगा कि कोई महिला या पुरुष दुनिया का सबसे अमीर है। लेकिन आज हम आपको एक अरबपति कुत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अरबों की संपत्ति का मालिक है, उसकी लग्जरी लाइफ किसी इंसान से कम नहीं है।
इस कुत्ते के पास एक आलीशान विला है, जहां उसकी देखभाल के लिए नौकर-चाकर हैं। वो बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कार में सवारी करता है। इस कुत्ते की संपत्ति उसके मालिकों द्वारा उसे दी गई है, जिन्होंने अपनी संपत्ति का एक हिस्सा उसे सौंपा। इस कुत्ते की लाइफस्टाइल बेहद लग्जीरियस है। आइए जानते हैं शानो शौकत के साथ रहने वाले इस डॉग के बारे में।

कौन हैं ये कुत्ता?
इस अरबपति कुत्ते का नाम कंदेर 6 है, जो एक जर्मन शेफर्ड है। कंदेर का घर मशहूर पॉप गायिका मैडोना के पुराने घर में है। इसके पास एक बड़ा याट भी है, और उसकी खातिरदारी के लिए नौकर-चाकर तैनात हैं। कंदेर के घर की कीमत 6 अरब 81 करोड़ रुपये है, जो उसे एक असाधारण जीवन जीने का मौका देता है। इस कुत्ते की संपत्ति और जीवनशैली देखकर यह साबित होता है कि अमीरी का कोई बंधन नहीं होता।
फुटबॉल क्लब का मालिक भी है
कंदेर 6 केवल एक अरबपति कुत्ता ही नहीं, बल्कि एक फुटबॉल क्लब का मालिक भी है। उसके पास 30 अरब की संपत्ति और एक लग्जरी याट है। कंदेर का जीवन किसी इंसान से कम नहीं है, और इसकी जीवनशैली को लेकर कई हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। उसकी टीम ने बताया कि कंदेर अक्सर डिनर के लिए बाहर जाता है और याट की ट्रिप पर भी जाता है। उसकी ठाठ-बाठ इंसानों से भी कहीं ज्यादा हैं, जो उसकी शानदार जिंदगी का प्रमाण है।
कैसे बना इंतना अमीर
दरअसल, जर्मन काउंटेस कैरलोटा लेबिनस्टेन ने अपनी सारी जायदाद कंदेर के नाम कर दी थी। काउंटेस के निधन के बाद, 1992 में कंदेर दुनिया का सबसे अमीर कुत्ता बन गया। काउंटेस का कोई करीबी रिश्तेदार नहीं था, इसलिए उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति इस कुत्ते के नाम कर दी। कंदेर की संपत्ति की देखरेख मियान गंदर कॉर्पोरेशन के सीईओ करते हैं, जो कंदेर के असली मालिक हैं। एक नेटफ्लिक्स इंटरव्यू में मियां ने कंदेर को लग्जरी चीजों का प्रेमी बताया, खासकर ऐसी कारों को जो बड़ी और आरामदायक होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
