Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
असल जिंदगी में अमीर घराने की बहू हैं हीरामंडी की आलमजेब, अरबों-खरबों में हैं पति की नेटवर्थ
Who is 'Heeramandi' actor Sharmin Segal's Husband : संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' काफी सुर्खियां बटोर रही है। संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल इस सीरीज में अहम भूमिका में नजर आई हैं। इस सीरीज में उन्होंने 'हीरामंडी' पर हुकूमत करने वाली मल्लिकाजान (मनीषा कोइराला) की बेटी का किरदार निभाया और हालांकि उनकी एक्टिंग की वजह खूब ट्रोल किया जा रहा हैं।
हालांकि बहुत कम जानते हैं कि हीरामंडी की 'आलमजेब' शादीशुदा है। उनकी शादी बहुत ही रईस परिवार में हुई है। एक्ट्रेस के पति 100-200 नहीं बल्कि हजारों करोड़ के मालिक हैं। आइए जानते हैं कौन हैं शर्मिन सहगल के पति और वो क्या करते हैं?

2023 में हुई थी अमन-शर्मिन की शादी
शर्मिन सहगल की शादी टॉरेंट फार्मासूटिकल्स के अमन मेहता से नवंम्बर 2023 में हुई थी। शर्मिन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी उनकी और अमन की शादी की तस्वीरें और रोमांटिक फोटोज मौजूद हैं। उनकी शादी में बॉलीवुड के कई स्टार्स और 'हीरामंडी' एक्टर्स शामिल हुए थे।
टॉरेंट फार्मासूटिकल्स में डायरेक्टर हैं अमन मेहता
अमन मेहता के पिता सुधीर मेहता की कंपनी टॉरेंट फार्मासूटिकल्स में डायरेक्टर हैं। अमन के पिता सुधीर मेहता और चाचा समीर मेहता इस मल्टीनेशनल बिजनेस को बतौर चेयरपर्सन संभालते हैं। अमन मेहता की नेटवर्थ की बात की जाए तो उनकी संपत्ति बिलियन डॉलर में है और ब्लूमबर्ग 2024 इंटेक्स के अनुसार, अमन के पिता सुधीर मेहता की नेटवर्थ 53,800 करोड़ है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, टॉरेंड फार्मासूटिकल्स का रेवेन्यू 38.412 करोड़ रुपए है। वहीं अमन मेहता ने बोस्टन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। उसके बाद उन्होंने कोलंबिया बिजनेस स्कूल से एमबीए किया था।
शर्मिन ने मलाल से किया था डेब्यू
बहुत कम लोगों को इस बात का पता होगा कि शर्मिन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मलाल फिल्म से की थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी के अपोजिट दिखाई दी थीं।



Click it and Unblock the Notifications
