Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Miss AI: मोरक्को की केंजा लायली बनी दुनिया की पहली मिस AI, जीतने पर मिले इतने डॉलर
Meet hijab-clad Kenza Layli : दुनिया के पहले AI ब्यूटी कॉन्टेस्ट में अलग-अलग देशों से मॉडल्स ने पार्टिसिपेट किया था। इसमें भारत की तरफ से Zara Shatavari भी टॉप 10 की लिस्ट में शामिल थी, लेकिन मिस एआई का खिताब मोरक्को की Kenza Layli ने अपने नाम किया है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन है ये खिताब पाने वाली मॉडल। इसके बारे में पूरी डिटेल्स पढ़ें।

Kenza Layli कौन है?
फैनव्यू वर्ल्ड AI क्रिएटर अवार्ड्स में मोरक्को की केंजा लायली दुनिया की पहली मिस A1 बनी है। केंजा ने इस प्रतियोगिता में 1,500 कंप्यूटर जनरेटेड मॉडल्स को टक्कर दी है। लायली को कैसाब्लांका की 40 साल की मिरियम बेस्सा ने क्रिएट किया है। ये खुबसूरत मॉडल एक कंप्यूटर जनरेटेड मोरक्कन इंफ्लूएंसर है। इन्हें मिस एआई के अवॉर्ड के अलावा 20,000 डॉलर (करीब 16 लाख रुपये) कैश प्राइज भी मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कॉम्पिटिशन के जजेज ने केंजा की एडवांस टेक्नोलॉजी और अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी से काफी इम्प्रेस हुए।
7 भाषाओं में माहिर
एडवांस टेक्नोलॉजी में माहिर केंजा के इंस्टाग्राम पर 190,000 के करीब फॉलोवअर्स हैं। केंजा एक या दो नहीं कुल 7 भाषाओं को समझ और अच्छे से बोल सकती हैं। एआई मॉडल रियल टाइम में जवाब भी देती है।
टॉप 10 में भारत की Zara Shatavari
भारत की पहली और इकलौती कंटेस्टेंट Zara Shatavari के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, ये एआई मॉडल टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रही थी। जारा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम प हेल्थ और लाइफस्टाइल की एडवाइस देती हैं। जारा को एक भारतीय मोबाइल विज्ञापन एजेंसी के सहसंस्थापक राहुल चौधरी ने बनाया है। इंस्टाग्राम पर उनके 7,500 से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।



Click it and Unblock the Notifications
