Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
25 साल बाद स्मृति ईरानी की एक्टिंग में वापसी, एक एपिसोड से कमाएंगी लाखों, सेट पर रहेगी Z+ सिक्योरिटी
Smriti Irani Net Worth: भारतीय टेलीविजन की दुनिया में एक बार फिर से हलचल मच गई है, और इस बार वजह हैं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की मशहूर 'तुलसी वीरानी' यानी स्मृति ईरानी। खबरों के मुताबिक, स्मृति ईरानी 2025 में भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली टीवी एक्ट्रेस बन चुकी हैं।
सूत्रों की मानें तो उन्हें नए शो के लिए ₹14 लाख प्रति एपिसोड की पेशकश की गई है। यह रकम अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है, लेकिन अगर पुष्टि होती है, तो यह टीवी इंडस्ट्री में एक नया रिकॉर्ड होगा।

एक बार फिर लौटेंगी 'तुलसी वीरानी' के किरदार में
हाल ही में एक इवेंट के दौरान प्रोड्यूसर एकता कपूर ने घोषणा की कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो को एक बार फिर से लॉन्च किया जा रहा है। यह शो 150 एपिसोड्स का होगा, और इसका उद्देश्य 2000 एपिसोड्स का आंकड़ा पूरा करना है। एकता कपूर ने कहा, "इस शो के प्रति जो प्यार है, वो हमें एक बार फिर से इसे पूरा करने के लिए वापस ले आया है।" इसी कार्यक्रम में उन्होंने यह भी इशारा किया कि स्मृति ईरानी इस शो में अपनी 'तुलसी' वाली भूमिका में वापसी कर सकती हैं।
शूटिंग सेट पर होगी कड़ी सुरक्षा
स्मृति ईरानी की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने उनकी सुरक्षा के लिए Z+ लेवल सिक्योरिटी का इंतजाम किया है। यह भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सबसे ऊंचे स्तर की सुरक्षा श्रेणियों में से एक है। शूटिंग के दौरान सेट पर सख्त नो-फोन पॉलिसी और सीमित एक्सेस लागू किया गया है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि शो को कितनी गंभीरता और गोपनीयता के साथ बनाया जा रहा है।
राजनीति से लेकर टीवी तक का सफर
स्मृति ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत 2000 में टीवी सीरियल 'आतिश' और 'हम हैं कल आज और कल' से की थी। इसके बाद उन्होंने डीडी मेट्रो के शो 'कविता' में काम किया। लेकिन उन्हें असली पहचान बालाजी टेलीफिल्म्स के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली। इस शो ने 2000 से 2008 तक दर्शकों के दिलों पर राज किया।
इसके बाद स्मृति ने राजनीति की ओर रुख किया। उन्होंने 2003 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन की और 2004 में महाराष्ट्र युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष बनीं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी सीट से हराकर सबको चौंका दिया।
कितने करोड़ की मालकिन हैं स्मृति ईरानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी की कुल नेट वर्थ करीब ₹17.6 करोड़ है। उनके बैंक अकाउंट में ₹25 लाख से ज्यादा की राशि जमा है, जबकि बॉन्ड्स और डिबेंचर्स में उन्होंने लगभग ₹88 लाख का निवेश किया है। स्मृति के पास MG Hector कार है जिसकी कीमत लगभग ₹27.86 लाख है। इसके अलावा उनके पास ₹37 से ₹40 लाख रुपये के आभूषण हैं। उत्तर प्रदेश के अमेठी में उनकी एक अघोषित मूल्य वाली प्रॉपर्टी भी है। इन संपत्तियों और निवेशों के आधार पर स्मृति ईरानी भारत की अमीर महिला नेताओं में शामिल मानी जाती हैं।
टीवी की हाई पेड टीवी एक्ट्रेस है स्मृति
हालांकि स्मृति ईरानी 2025 में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बनी हैं, लेकिन अन्य टॉप एक्ट्रेसेज़ भी पीछे नहीं हैं। जन्नत जुबैर, जो एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर भी हैं, ने 'खतरों के खिलाड़ी' में ₹18 लाख प्रति एपिसोड की कमाई की थी। वहीं, 'लाफ्टर चैलेंज' में उन्होंने ₹2 लाख प्रति एपिसोड लिए। रूपाली गांगुली, जो इस समय 'अनुपमा' शो में नजर आ रही हैं, reportedly ₹3 लाख प्रति एपिसोड लेती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
