Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
मिलिए मेमोरी चैंपियन शिवम से, जानिए याद्दाश्त तेज़ करने के आश्चर्यजनक टिप्स
मेमोरी एथलीट्स! कभी सुना है ये नाम? क्या आप अपने बच्चे को बनाना चाहेंगे मेमोरी चैंपियन? जी हाँ, जैसे अन्य एथलीट्स या खिलाड़ी होते हैं वैसे ही मेमोरी एथलीट्स भी होते हैं। इनके भी कॉन्टेस्ट और चैंपियनशिप होते हैं, जहाँ ये देखा जाता है की किसकी याददाश्त कितनी मजबूत है। हालांकि ये क्षेत्र हमारे लिए नया हो सकता है लेकिन है बहुत दिलचस्प। और ख़ुशी की बात ये है कि भारत में भी इस क्षेत्र से नए सितारे उभर के आगे आ रहे हैं।

तो आइये आज के स्पेशल एडिशन में हम आपको बताते हैं कि मेमोरी चैंपियनशिप क्या है और साथ ही मिलवाते हैं भारत के उभरते हुए सितारे मेमोरी चैंपियन शिवम साहू से जो छत्तीसगढ़ के एक छोटे से गाँव से हैं और मेमोरी चैंपियनशिप में सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। इसके अलावा शिवम आपको देंगे महत्वपूर्ण टिप्स जिससे आप अपनी और अपने बच्चों की याददाश्त को मजबूत बना पाएंगे।
प्रश्न: आप अपने बारे में बताएं।

उत्तर: मैं छत्तीसगढ़ के बेमेतरा निवासी संतराम साहू का पुत्र हूं। इंडियन स्कूल के 10+2 का छात्र हूं और मेरे सब्जेक्ट्स हैं फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स। मेरी उम्र 18 साल है।
प्रश्न: मेमोरी चैंपियनशिप क्या है?
उत्तर: अलग अलग गेम्स में एथलीट्स होते हैं, जैसे रेसलिंग एथलीट्स, रनिंग एथलीट्स वैसे ही मेमोरी एथलीट्स भी होते हैं। इसमें कई तरह के कठिन कार्य दिए जाते हैं जिसमें प्रतिभागी को अपने याददाश्त के बलबूते प्रॉब्लम को सॉल्व करना होता है। कम समय और सबसे सटीक जवाब देने वाले को विनर घोषित किया जाता है।
प्रश्न: मेमोरी चैंपियनशिप में किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं?
उत्तर: हर कॉम्पिटिशन में अलग अलग तरह से कठिनाइयां दी जाती हैं। उदाहरण के तौर पर आपको दस राउंड दिए जा सकते हैं जिसमें बहुत सारे डिजिट होते हैं जिन्हें आपको क्रम में सजाना होता है। पज़ल की तरह आपको तस्वीर के बहुत सारे टुकड़े दिए जा सकते हैं जिन्हें आपको उसी क्रम में लगाना होता है। ताश के पत्तों को रिशफल करके दिया जा सकता है और उन्हें आपको क्रम से याद रखना होता है। कई बार एक मिनट में सौ से ज्यादा अंक दिखाए जाते हैं और फिर आपको उन्हें एक सीक्वेंस में याद रखना होता है।
प्रश्न: मेमोरी चैंपियनशिप की तरफ आपका रुझान कैसे हुआ?

उत्तर: कोरोना के समय में करने के लिए कुछ नहीं था। खाली बैठे रहते थे। स्कूल भी बंद थे। तो मैं अपने शिक्षक अवधेश पटेल के पास खाली वक्त में चला जाया करता था। उन्होंने ही मुझे इसके बारे में बताया और मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने ही इसकी तैयारी शुरू करवाई। बैंगलोर में चैम्पियनशिप का आयोजन हुआ जिसमें मेरे प्रदर्शन से वो बहुत खुश हुए।
प्रश्न: आप चीजों को कैसे याद रख पाते हैं?
उत्तर: एक तो आपके याददाश्त की प्राकृतिक क्षमता पर निर्भर करता है और दूसरा ख़ास इसके टेक्निक भी होते हैं जिसकी ट्रेनिंग दी जाती है। उदाहरण के लिए लोकेशन मेथड, इमेजिनेशन मेथड, चेन मेथड, स्टोरी टेलिंग मेथड आदि। किसी चीज को सामान्य तरीके से याद करना थोड़ा कठिन होता है लेकिन उन्हीं चीजों को लेकर कुछ इमेजिनेशन कर लिया जाए, या कोई काल्पनिक कहानी बनाकर याद कर लिया जाए तो उसे याद रखना बहुत आसान हो जाता है।

प्रश्न: आप उन लोगों को क्या टिप्स देना चाहेंगे जो अपनी याद्दाश्त मजबूत करना चाहते हैं? साथ ही जो इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेना चाहते हैं उन्हें कैसे इसकी तयारी करनी चाहिए?
उत्तर: अपनी याददाश्त बढ़ाने के लिए शुरूआती दिनों में एक साधारण सा एक्सरसाइज की जा सकती है। कोई एक चीज ले जिसे याद करना हो उसे रात में पढ़कर सो जाएं और सुबह उठते ही बेड से उतरने से पहले एक बार फिर उसे याद कर लें। ये एक्सरसाइज आप 21 दिनों तक करें। इससे याददाश्त बढ़ती है और ज्यादा देर तक रिटेन रहती है। इसके अलावा और भी कई मेथड हैं जिसकी ट्रेनिंग ली जा सकती है जैसा कि चेन मेथड आदि।
जहां तक बात इस चैम्पियनशिप की तैयारी लेकर है तो इसके लिए शुरुआत से ही ट्रेनिंग शुरू कर दी जाती है। इसके लिए एक मेथड मैं शेयर कर सकता हूं और वो है 'SAVER' मेथड। इसमें हर एक अक्षर का अपना खास महत्व है।
S Silence - रात में सोने से पहले और सुबह उठने के बाद आप शांति से बैठे। मन को शांत रखें।
A Affirmation - इसके बाद आप जो करना चाहते हैं उसे दोहराएं।
V Visualise - आपने दिनभर में जो काम किये उसे visualise करें।
E Exercise - आप योग और ध्यान का सहारा लेकर अपनी मेमोरी पावर को बढ़ा सकते हैं।
R Reading - आप जितना ज्यादा पढ़ेंगे अपनी याद्दाश्त उतनी ज्यादा तेज होगी।
प्रश्न: अपने पहले कॉम्पिटिशन के बारे में बताएं?
उत्तर: हमारा पहला कॉम्पिटिशन बैंगलोर में हुआ था। उस समय मेरी उम्र 16 साल थी। हम पांच लोगों ने उसमें भाग लिया था और कुल 11 मेडल हम जीतकर आये। वर्ड्स से संबंधित कॉम्पिटिशन का मैं विजेता रहा था।
प्रश्न: आप आगे क्या करना चाहते हैं?
उत्तर: फिलहाल अपनी यादाश्त को और मजबूत करना है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा लेना चाहता हूं। और जहां तक करियर की बात है तो मेरा इंटरेस्ट सॉफ्टवेयर कोडिंग में है।



Click it and Unblock the Notifications
