Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
कौन हैं बिहार की लेडी सिंघम काम्या मिश्रा, 22 की उम्र में बनी IPS, अब 28 में इस्तीफा देकर चर्चा में छाई
Who is IPS Kamya Mishra : बिहार की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा, जिन्हें 'लेडी सिंघम' कहा जाता है, ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। दरभंगा जिले में ग्रामीण एसपी के रूप में कार्यरत काम्या मिश्रा ने अपने अब तक के करियर में कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच की थी। उनकी कड़ी कार्यशैली और ईमानदारी की वजह से वे जनता के बीच बेहद लोकप्रिय थीं।
जानिए- कौन हैं IPS काम्या मिश्रा? और आखिर ऐसी क्या वजह रही, जिससे उन्होंने यह प्रतिष्ठित पद छोड़ने का फैसला किया?

शिक्षा और करियर की शुरुआत
काम्या मिश्रा बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल थीं। उन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98.6% अंक हासिल कर अपने प्रदेश में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने ठान लिया था कि उन्हें यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करनी है। कड़ी मेहनत और रणनीतिक तैयारी के दम पर उन्होंने 2019 में पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर ली और 172वीं रैंक हासिल की। इस सफलता के साथ उनका चयन इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) के लिए हुआ।
सिविल सेवा में उत्कृष्ट कार्यकाल
ट्रेनिंग के बाद काम्या मिश्रा की पहली पोस्टिंग हिमाचल प्रदेश कैडर में हुई थी। लेकिन बाद में उनका तबादला बिहार में कर दिया गया। बिहार में पोस्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और जटिल मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाया। उनकी सख्त छवि और निष्पक्ष कार्यशैली के कारण वे बिहार पुलिस में एक प्रभावशाली अधिकारी के रूप में जानी जाती थीं।
पति भी आईपीएस अधिकारी
काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज भी आईपीएस अधिकारी हैं। अवधेश सरोज आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र रह चुके हैं और उन्होंने भी यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस का पद हासिल किया। दोनों की शादी 2021 में उदयपुर में संपन्न हुई थी। फिलहाल, अवधेश सरोज की पोस्टिंग भी बिहार में ही है।
नौकरी छोड़ने की वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काम्या मिश्रा अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उनके परिवार का एक बड़ा व्यवसाय है, जिसे संभालना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होता जा रहा था। काम और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बना पाना कठिन होने के कारण उन्होंने सिविल सेवा से इस्तीफा देने का फैसला किया। उनका कहना है कि इतनी प्रतिष्ठित नौकरी छोड़ना आसान नहीं था, लेकिन कभी-कभी जीवन में ऐसे मोड़ आते हैं जब बड़ा निर्णय लेना पड़ता है। अब वे अपने पिता के व्यवसाय को संभालने में अपना ध्यान केंद्रित करेंगी।
काम्या मिश्रा का यह फैसला उनके प्रशंसकों के लिए आश्चर्यजनक जरूर है, लेकिन यह भी दिखाता है कि किसी भी पेशे में संतुलन बनाए रखना कितना जरूरी है। उनकी यह यात्रा कई युवाओं को प्रेरित करने का काम करेगी।



Click it and Unblock the Notifications