Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय
दुनियाभर के लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचाने वाले Google Map के पीछे है किसकी है आवाज, आइए मिलवाते हैं आपको
जब भी आपको किसी अनजान जगह पहुंचना होता है, तो गूगल मैप आपको उस जगह पहुंचने में मदद करता है। अगर आप गलत मोड़ पर भी चले जाएं, तो ये आपको सही रास्ता ढूंढने में मदद करता है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सही-गलत रास्तों की जानकारी देने वाले गूगल मैप में से जो आवाज आती है। आखिर वो किसकी आवाज है? तो चलिए आज आपको मिलवाते हैं गूगल मैप के पीछे की आवाज वाले शख्स से।

इस आर्टिस्ट ने दी है गूगल मैप को आवाज
गूगल मैप में आपको जो आवाज सुनाई देती है वो है करेन जैकबसेन। करेन वैसे तो ऑस्ट्रेलिया मूल की है, लेकिन वो न्यूयॉर्क की एक फीमेल एंटरटेनर है। बता दें कि करेन की न सिर्फ गूगल मैप को दी गई है बल्कि ये आवाज सिरी में भी दी गई है। करेन जैकबसेन की आवाज 2011 से 2014 तक Apple iPhones, iPods और iPads पर सिरी एप्लिकेशन में इस्तेमाल की गई थी। करेन दुनियाभर में जीपीएस गर्ल के नाम से मशहूर हैं, और एक प्रोफेशनल सिंगर भी हैं।
रोजाना अरबों लोग सुनते हैं इस आवाज को
बता दें कि पूरी दुनिया में इस आवाज को 1 अरब से भी ज्यादा डिवाइस में सुना जाता है, लेकिन क्या आप जानते लेकिन क्या आप जानते हैं कि करेन को जीपीएस नेविगेशन के लिए 50 घंटे से भी अधिक समय तक रिकॉर्डिंग करनी पड़ी थी।
आर्टिस्ट है करेन जैकबसेन
वह एक फिमेल इंटरटेनर होने के नाते अपने कई वन वुमन शो प्रजेंट कर चुकी हैं। जिसमें द ट्रायड, द लॉरी बीचमैन थिएटर और द पब्लिक थिएटर, द डुप्लेक्स और द बिटर एंड शामिल है। जैकबसेन दो किताबें भी लिख चुकी हैं। जिनका नाम रीकैलकुलेट - डायरेक्शन्स फॉर ड्राइविंग परफॉर्मेंस सक्सेस और द जीपीएस गर्ल्स रोड मैप फॉर योर फ्यूचर। करेन ने डॉसन्स क्रीक के लिए साउंडट्रैक भी तैयार किया था।
अमिताभ बच्चन को भी किया गया था संपर्क
गूगल मैप पर जल्द ही आपको बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज भी आपको रास्ता बताते हुए सुनाई दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल ने अमिताभ बच्चन को उनकी आवाज गूगल मैप के ऐप को रिकॉर्ड करने के लिए संपर्क किया था। लेकिन बात क्यों नहीं बनी खैर ये तो वो ही जानें।



Click it and Unblock the Notifications
