Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
राधिका मर्चेंट के पापा भी है खूब अमीर, जानें अनंत अंबानी के ससुर के पास है कितनी दौलत
Radhika Merchant Father Viren Merchant Net worth: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जहां एक तरफ हम सभी जानते हैं कि जहां मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर बिजनसमैन में से एक हैं वहीं उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के पिता वीरेन मर्चेंट भी अरबपति कारोबारियों में शामिल हैं।
राधिका मर्चेंट के पिता वीरेन मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ हैं। यह देश की सबसे बड़ी दवा कंपनियों में से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एनकोर सालाना छह अरब से अधिक टैबलेट बनाती है। मुकेश अंबानी के होने वाले समधी वीरेन मर्चेंट साथ ही वह कई बड़ी कंपनियों में डायरेक्टर भी हैं।

755 करोड़ रुपए की संपति
मर्चेंट परिवार का ताल्लुक गुजरात के कच्छ इलाके से है।वीरेन मर्चेंट का बिजनेस नेटवर्क एशियाभर में फैला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीरेन मर्चेंट के पास प्रॉपर्टी 755 करोड़ रुपये की है। एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ होने के अलावा वीरेन मर्चेंट कई बड़ी कंपनियों के डायरेक्टर भी हैं, जिनमें जिसमें एनकोर बिजनेस सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, एनकोर नेचुरल पॉलिमर्स प्राइवेट लिमिटेड, ZYG फार्म जैसे नाम शामिल है। वीरेन मर्चेंट की वाइफ शैला वीरेन मर्चेंट की दो बेटियां राधिका मर्चेंट और अंजली मर्चेंट हैं। अंजलि की शादी बिजनेसमैन आकाश मेहता से हुई है।
राधिका भी है पिता की कंपनी में डायरेक्टर
राधिका मर्चेंट भी अपने पिता की कंपनी में डायरेक्टर के पद पर है। राधिका मर्चेंट न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। न्यूयॉर्क से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने इंडिया फर्स्ट ऑर्गेनाइजेशन में इंटर्नशिप की थी।
राधिका की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यह करीब 8 से 10 करोड़ रुपये है।
राधिका मर्चेंट काफी स्टाइलिश हैं। उन्हें डांस, स्विमिंग और किताबें पढ़ने के अलावा डिजाइनर कपड़े और साथ महंगे बैग्स का शौक है।



Click it and Unblock the Notifications
