Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
170 कमरों का महल! इस महारानी के घर के आगे अंबानी का एंटीलिया भी पड़ गया फीका
Most Expensive House In India: रिलाइंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी नीता अंबानी का घर जिसका नाम एंटिलिया अक्सर सुर्खियों में बना रहता है जिसकी कीमत है 15,000 करोड़ रुपये। देखने में ये घर किसी आलीशान महल से कम नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक महिला अंबानी से भी ज्यादा महंगे और बड़े आलीशान महल में रहती हैं जिसकी कीमत 24,000 करोड़ रुपये है।
जी हां, आपने सही पढ़ा, आज हम एक ऐसी महारानी के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका नाम है राधिकाराजे गायकवाड़। आइए जानते हैं कौन हैं वो राधिकाराजे गायकवाड़, और उनके आलीशान महल के बारे में भी खास बातें जानते हैं।
बड़ौदा के 16वें महाराजा हैं अब गद्दी पर आसीन
जिस आलीशान महल और उसमें रहने वाली महारानी के बारे में हम बात कर रहे हैं उनका नाम है राधिकाराजे गायकवाड़, जो बड़ौदा के महाराजा समरजीतसिंह गायकवाड़ की पत्नी हैं। जिस महल में राधिकाराजे अपने पति के साथ रहती हैं उसका नाम है लक्ष्मी विलास। ये महल इतना खूबसूरत है कि जो देखता है अपनी नजरें नहीं हटा पाता। बता दें कि महाराजा समरजीतसिंहराव गायकवाड़ बड़ौदा के 16वें महाराजा हैं। वो साल 2012 में राजपरिवार की गद्दी पर आसीन हुए थे।

कौन हैं राधिकाराजे गायकवाड़ (Who is Radhikaraje Gaekwad)
बात राधिकाराजे गायकवाड़ की करें तो उनका जन्म 19 जुलाई 1978 को हुआ था जो गुजरात के वांकानेर रियासत से ताल्लुक रखती हैं। कम ही लोगों को पता होगा कि राधिकाराजे के पिता ने आईएएस अफसर बनने के लिए राजसी गद्दी को छोड़ने का फैसला किया था जिससे सभी हैरान हो गए थे। राधिकाराजे की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से इतिहास में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है।
पत्रकार रह चुकी हैं राधिकाराजे
क्या आप जानते हैं कि आज बड़ौदा के राजसी परिवार की महारानी जो आलीशान लक्ष्मी विलास में रहती हैं वो कभी पत्रकार भी रह चुकी हैं। साल 2002 में राधिकाराजे ने समरजीत सिंह गायकवाड़ से शादी की थी। वहीं साल 2012 में समरजीत सिंह को बड़ौदा के 16वें महाराजा के पद पर आसीन किया गया और लक्ष्मी विलास उन्हें पारंपरिक रस्म के रूप में सौंपा गया। राधिकाराजे और समरजीत सिंह की दो बेटियां नारायणी और पद्मजा है।
क्या है 170 कमरों वाले महल की खासियत
170 कमरों वाला यह भव्य लक्ष्मी विलास महल इतना विशाल और शानदार है कि अंबानी का मशहूर एंटीलिया भी इसके सामने छोटा लगने लगता है। सुनने में यह किसी परीकथा का महल लगता है, लेकिन यह वास्तविकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस महल को महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ III ने 1890 में बनवाया था जिसे बनाने में करीब 27 लाख मजदूरों की मेहनत लगी है।
सबसे बड़ा निजी आवास है ये महल
हाउसिंग डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्मी विलास पैलेस बकिंघम पैलेस के क्षेत्रफल से भी 4 गुना ज्यादा बड़ा है। ये महल 700 एकड़ (लगभग 3,04,92,000 स्क्वॉयर फीट) में फैला है जिसमें 170 तो कमरे ही हैं। बहुत सुंदर और दिल मोह लेने वाला बगीचा है, घोड़ों के शौकीन शाही परिवार के महल में एक अस्तबल है और एक स्विमंग पूल भी है। साथ ही गोल्फ कोर्स भी है जो उनके राजसी ठाठ-बाट को बयान करता है।
टूरिस्ट प्लेस के लिए भी खुला है ये महल
बता दें कि बड़ौदा महल का एक हिस्सा टुरिस्टों के लिए भी खुला हुआ है जहां देश-विदेश से लोग घूमने के लिए आते हैं। इस महल को देखने के लिए आपको 200 रुपये का एंट्री टिकट लेना होगा, 5 साल से छोटे बच्चों के लिए टिकट लेने की जरूरत नहीं है। ध्यान देने वाली बात ये है कि आप इस महल तो मंदलवार से रविवार तक सुबह 10:30 बजे से शाम के 05:30 बजे देख सकते हैं। सोमवार को महल बंद रहता है। अगर आप जाने का विचार बना रहे हैं तो ऊपर बताई बातों का ध्यान रखें वरना परेशानी हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
