Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Paris Olympics 2024 : कौन है रमिता जिंदल, जिन्होंने 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में बनाई जगह?
Paris Olympics 2024 : भारतीय निशानेबाज रमिता जिंदल पेरिस ओलंपिक में अपनी बेहतरीन निशानेबाज़ी के दम पर 10 मीटर एयर राइफल महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई है। उन्होंने 631.5 अंक के साथ क्वालीफाई किया है। अब करोड़ों भारतीय को उम्मीद है कि मनु भाकर के बाद रमिता देश के झोली में एक और मेडल डालेंगी।
साल 2022 में उन्होंने एशियाई खेलों में शानदार परफॉर्मेंस किया था। एशियाई खेलों में रमिता ने दो मेडल अपने नाम किए थे। आइए जानते हैं इस जाबांज एथलीट के बारे में।

कौन हैं रमिता जिंदल
रमिता जिंदल हरियाणा के लाडवा शहर से आती हैं। उन्होंने यहां के स्थानीय शूटिंग अकादमी से अपनी जर्नी शुरू की थी। आपको जानकर हैरानी होगी रमिता ने शूटिंग प्रैक्टिस के 15 दिन बाद ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की निशानेबाजी चैंपि
यनशिप से मेडल जीतकर सबको हैरान कर दिया था। कई स्टेट लेवल और नेशनल लेवल प्रतियोगिताओं में सफलता पाने के बाद 2021 जूनियर विश्व चैंपियनशिप में महिला वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।
जीत चुकी हैं ये सारे अवॉर्ड
रमिता जिंदल ने 2023 में हुई बाकू विश्व चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता मेहुली घोष को टक्कर देकर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वॉलीफाई किया था। रमिता अपनी कोच सुमा शिरूर (एथेंस 2004) के बाद ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला राइफल शूटर हैं। वह मनु भाकर के बाद पदक की रेस में पहुंचने वाली दूसरी महिला शूटर हैं।



Click it and Unblock the Notifications
