Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
10 साल में सिर्फ 3 फिल्में बनाई, एक ने मचाया था बॉक्स ऑफिस पर धमाल! कौन है ये सुपरहिट डायरेक्टर?
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई टैलेंटेड डायरेक्टर हैं जो साल दर साल कई फिल्में बनाकर नाम और दौलत कमाते हैं। लेकिन कुछ फिल्ममेकर ऐसे भी हैं जो कम फिल्में बनाते हैं, मगर हर बार कुछ ऐसा दिखाते हैं कि दर्शक उन्हें भूल नहीं पाते। ऐसा ही एक नाम है नाग अश्विन का, जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ तीन फिल्में बनाई हैं, लेकिन ये तीनों फिल्में सुपरहिट रहीं और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।

38 साल के नाग अश्विन का शानदार करियर
नाग अश्विन का जन्म 23 अप्रैल 1986 को हैदराबाद में हुआ था। उनका असली नाम सिंगीरेड्डी नागा अश्विन रेड्डी है। उनके परिवार में कोई भी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़ा है। उनके पिता जयराम और मां जयंती रेड्डी दोनों डॉक्टर हैं और उनकी बहन भी इसी पेशे से जुड़ी हैं। इसके बावजूद नाग अश्विन ने फिल्मों में करियर बनाने का सपना देखा और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के बाद न्यूयॉर्क फिल्म अकैडमी से डायरेक्शन का कोर्स किया। उन्होंने निर्देशक अजय शास्त्री के साथ काम करते हुए इंडस्ट्री में अपने कदम जमाए।
2015 में अपनी पहली फिल्म बनाई
नाग अश्विन ने 2015 में अपनी पहली फिल्म 'येवडे सुब्रमण्यम' से डायरेक्शन की शुरुआत की। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा नजर आए थे। फिल्म का बजट सिर्फ 5 करोड़ था लेकिन इसने 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और नाग को पहचान दिलाई। इसके बाद 2018 में उन्होंने 'महानति' बनाई, जो प्रसिद्ध एक्ट्रेस सावित्री की बायोपिक थी। यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई और 25 करोड़ के बजट में 85 करोड़ की कमाई की।
तीसरी फिल्म ने तोडे कमाई के रिकॉर्ड
नाग अश्विन की तीसरी और अब तक की सबसे बड़ी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' रही, जो 2024 में रिलीज हुई। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारे थे। फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये था और इसने दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जिससे नाग अश्विन का नाम इंडस्ट्री के सबसे बड़े डायरेक्टर्स में शुमार हो गया।
नाग अश्विन की पत्नी प्रियंका दत्त साउथ की मशहूर प्रोड्यूसर हैं और 'द एंजेल्स स्टूडियो' की फाउंडर भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाग अश्विन की नेटवर्थ लगभग 75 करोड़ रुपये है।



Click it and Unblock the Notifications
