Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
UPSC Result 2024 के बाद सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं पूर्वा चौधरी, अपनी खूबसूरती से मॉडल को भी देती हैं मात
Poorva Choudhary UPSC Rank : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट सामने आते ही देशभर में सफल उम्मीदवारों की कहानियां चर्चा में आ गईं। इस साल करीब 10 लाख युवाओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 5,83,213 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, लेकिन सफलता सिर्फ 1009 को मिली। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर देशभर में टॉप किया, लेकिन इस सूची में एक नाम और तेजी से वायरल हो रहा है-पूर्वा चौधरी का, जिन्होंने 533वीं रैंक हासिल कर सबका ध्यान खींचा है।
पूर्वा चौधरी सोशल मीडिया की दुनिया में पहले से ही एक्टिव थीं, लेकिन यूपीएससी की परीक्षा में उनकी सफलता ने उन्हें एक नई पहचान दी है। जहां ज्यादातर यूपीएससी टॉपर्स सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं, वहीं पूर्वा पढ़ाई और सोशल मीडिया के बीच एक बेहतरीन संतुलन बनाए रखा। उन्होंने दिखाया कि सही योजना और आत्मनियंत्रण से सोशल मीडिया को बाधा नहीं बल्कि प्रेरणा का माध्यम बनाया जा सकता है।

वायरल हो गई पूर्वा चौधरी
पूर्वा की खूबसूरती और आत्मविश्वास की झलक उनकी फोटोज़ में साफ नजर आती है। लोग उन्हें देखकर अक्सर मॉडल समझ बैठते हैं। दरअसल, उनकी बहन नव्या सहारण ने हाल ही में पूर्वा की कुछ फोटोज़ को जोड़कर एक इंस्टाग्राम रील बनाई, जो अब तक 64 लाख से अधिक लोगों द्वारा देखी जा चुकी है। रील पर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं जिनमें लोग पूछ रहे हैं- "क्या ये मॉडल हैं?", "क्या ये कोई फिल्मी एक्ट्रेस हैं?", और "इतनी खूबसूरत अफसर तो पहली बार देखी है!"
पूर्वा चौधरी की एजुकेशन
पूर्वा चौधरी की शिक्षा भी उतनी ही शानदार रही है जितनी उनकी पर्सनालिटी। उन्होंने अपनी स्कूलिंग सेंट जेवियर्स से पूरी की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इंटरनेट पर उन्हें "ब्यूटी विद ब्रेन" की उपाधि दी जा रही है। इंस्टाग्राम पर उनके 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, और अब यह संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
पूर्वा की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से हर सपना साकार हो सकता है- फिर चाहे वो किताबों की दुनिया हो या कैमरे की नजर!
क्या आप भी उनकी तरह पढ़ाई और पैशन में बैलेंस बनाना चाहेंगे?



Click it and Unblock the Notifications
