Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Who is Usha Chilukuri: कौन हैं भारतीय मूल की उषा चिलुकुरी, जिनके पति बन सकते हैं अमेरिका के अगले उपराष्ट्रपति
इस साल नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। इसे देखते हुए रिपब्लिकन पार्टी ने एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना उम्मीदवार नियुक्त किया है। इसी मौके पर ट्रंप ने भी अपने आलोचक जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाकर सबको हैरान कर दिया है। जे
डी वेंस ने साल 2022 में राजनीति की दुनिया में कदम रखा था। इससे पहले वे अमेरिकी सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं। हालांकि इसके बाद जेडी वेंस से ज्यादा उनकी पत्नी उषा चिलुकुरी वैंस की ज्यादा चर्चा हो रही है। दरअसल, वह भारतीय मूल की हैं। आइए जानते हैं उषा चिलुकुरी वैंस के बारे में-

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई
उषा वेंस भारतीय मूल की अमेरिकी हैं, उनका रियल नाम उषा चिलुकुरी था। लेकिन जेडी वेंस से शादी के बाद उन्होंने अपना नाम उषा वेंस कर लिया। उषा अमेरिका के ही चिलुकुरी, सैन डिएगो के एक उपनगर में पली-बढ़ी हैं। उषा ने कॉलेज के बाद येल की कानून की डिग्री के बाद कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से दर्शनशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट किया है।
ऐसे हुई दोनों की मुलाकत
रिपोर्ट्स की मानें, तो येल लॉ कॉलेज में ही उषा का मुलाकात जेडी वेंस से हुई थी और यहीं से दोनों एक दूसरे के करीब आए। इसके बाद दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर एक-साथ जीने मरने की कसमें खाई। साल 2014 में दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। इस दौरान उषा ने अपनी शादी हिंदू रीति रिवाजों से भी की।
शादी के बाद हिंदू धर्म को फॉलो करती हैं उषा येल
जेडी वेंस से शादी के बाद भी उषा वेंस हिंदू धर्म और रीति रिवाजों को फॉलो करती हैं। वहीं, उनके पति जेडी वेंस कैथलिक को मानते हैं। दोनों की शादी भी हिंदू धर्म के अनुसार हुई थी।
दोनों के हैं 3 बच्चें
उषा वेंस और जेडी वेंस के तीन बच्चे हैं। जिसमें दो बेटे और एक बेटी है। बेटों का नाम इवान (6) और विवेक (4) है। वहीं, बेटी का नाम मीराबेल (2) है।
हर वक्त पति को करती है सर्पोट
उषा और जेडी अपने पारिवारिक जीवन के बारे में काफी निजी हैं। दोनों कई राजनीतिक कार्यक्रमों में एक साथ नजर आए हैं। उषा 2022 में ओहायो की सीनेट सीट के लिए जेडी वैंस के इलेक्शन कैंपेन के दौरान उनके साथ थीं। वहीं जेडी वैंस भी अपने शुरुआती करियर में मार्गदर्शन के लिए उषा चिलुकुरी को श्रेय देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications