Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Dadi ki Rasoi: दादी जो 85 साल की उम्र में बन गयी सोशल मीडिया सेंसेशन
Dadi Ki Rasoi: लोकप्रियता किस उम्र में मिल जाए ये कहा नहीं जा सकता। एक लम्बे अरसे की डिजिटल यात्रा के बाद यूट्यूब पर सेंसेशन बन जाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है जो एक 85 साल की महिला ने प्राप्त किया है। इनका नाम है विजय निश्चल।
ये सोशल मीडिया पर बहुत मशहूर हो गयी हैं और इनके वीडियोस वायरल हो रहे हैं। विजय निश्चल 'दादी की रसोई' नाम से यूट्यूब चैनल चलाती हैं और सिर्फ 90 सेकेंड में अच्छे अच्छे डिश बनाना सिखाती हैं जो युवाओं में खासतौर पर टीनेजर्स में बहुत लोकप्रिय हो रही हैं। आइये हम आपको बताते हैं विजय निश्चल के बारे में जो लाखों उम्रदराज महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गयी हैं।

कुकिंग के शौक ने दिलाई शोहरत
विजय निश्चल को कुकिंग का बेहद शौक है और उन्होंने इसी शौक को अपनी लोकप्रियता का माध्यम बना लिया है। इनके पोते ने दादी की काबिलियत को देखा और सोचा की फ़ास्ट फ़ूड के शौक़ीन लोग जिनके पास ज्यादा वक़्त नहीं होता और उनको एक छोटे से विडियो में अच्छी अच्छी डिश बनाना सिखाया जाए तो बहुत मददगार होगा।

फिर क्या था इनके पोते ने एक यूट्यूब चैनल खोल दिया और उस चैनल पर पहला वीडियो आया एगलेस केक बनाने की रेसिपी का। ये वीडियो काफी पॉपुलर हो गया। 1.1 मिलियन लोगों ने इस वीडियो को सराहा। कई कमेन्ट तो बहुत प्यारे प्यारे से थे जैसे की "कुलेस्ट दादी एवर।"
इस विडियो में ड्रेक का गाना बैकग्राउंड में यूज किया गया था। दादी की रसोई नाम से बना यह चैनल काफी लोकप्रिय हो गया। फिर इनके सोशल मीडिया के अन्य अकाउंट बनाये गए। वहां भी लोकप्रियता मिली। आलम ये है कि आज इंस्टाग्राम पर दादी के 8 लाख ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इस संख्या में रोजाना बढ़ोतरी ही हो रही है। आप भी चेक कर सकते हैं 'दादी की रसोई' का इंस्टाग्राम पेज।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
