Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Meethe Kharbuje ki Pehchan : गर्मी में रसीले और मीठे फल का उठाना है लुत्फ़, इस तरह सही खरबूजे की करें पहचान
गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग रसीले फलों को खाना बेहद पसंद करते हैं। गर्मी में तेज धूप और गर्मी के कारण अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती हैं। जिससे बचने के लिए रसीले फल काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन्हीं फलों में खरबूजा भी एक ऐसा फल है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट औ रसीला होता है।
अक्सर जब हम खरबूजा खरीदकर घर लाते हैं तो वो फिका निकल जाता है। ऐसे में हमारे मन में ये सवाल आता है कि आखिर मीठे खरबूजे की पहचान कैसे की जा सकती है। ये हम सभी के लिए बहुत जरूरी है कि खरबूजा खरीदने से पहले उनके मीठे होने की सही पहचान हो हमें। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ टिप्स और ट्रिक्स लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप मीठे और स्वादिष्ट खरबूजे की पहचान कर पाएंगे।

मीठे खरबूजे की पहचान करने की टिप्स ( Kaise Karein Meethe Kharbuje ki Pehchan )
1. रंग की करें जांच
मीठे खरबूजे आमतौर पर पके होने पर चमकीले, सुनहरे या पीले रंग के होते हैं। हरे या हल्के रंग के खरबूजे खरीदने से बचें, क्योंकि वे कम पके और कम मीठे हो सकते हैं।
2. खरबूजे को सूंघें
फल की महक उनके स्वाद को पहचानने का एक बेहतरीन तरीका है। मीठे खरबूजे पूरी तरह से पके होने पर एक अच्छी खुशबू देते हैं। ऐसे में आप खरबूजे के तने के सिरे पर खरबूजे को सूंघ कर इसके मीठे होने या न होने की पहचान करें।
3. त्वचा की बनावट पर दें ध्यान
मीठे खरबूजे में आमतौर पर त्वचा की बनावट थोड़ी खुरदरी या जालीदार होती है। चिकनी या चमकदार त्वचा वाले खरबूजे को खरीदने से बचें, क्योंकि उनका स्वाद फिका हो सकता है।
4. वजन करें चेक
दो खरबूजे को एक-एक हाथ में लेकर इसके वजन को चेक करें। मीठे खरबूजे अपने आकार से भारी होते हैं। ऐसे में जो खरबूजा मीठा हो उसे ही खरीदें।
5. स्किन को दबाएं
खरबूजे के ब्लॉसम एंड पर एक कोमल प्रेस दें। अगर यह दबाव के लिए थोड़ा झुकता है लेकिन बहुत नरम नहीं लगता है, तो यह एक अच्छा संकेत है कि यह पका हुआ और मीठा है।



Click it and Unblock the Notifications
