Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
Merry Christmas 2025 Wishes: क्रिसमस पर प्रियजनों को भेजें ये शानदार मैसेज, खास अंदाज में कहें Merry Christmas
Merry Christmas Wishes in Hindi: हर साल क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को दुनियाभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। ईसाई धर्म के लोगों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस दिन वे चर्च जाकर प्रार्थना करते हैं, कैरल गाते हैं और यीशु मसीह के उपदेशों को याद करते हैं। हालांकि, क्रिसमस ईसाई धर्म का त्यौहार है, लेकिन अन्य धर्मों के लोग भी इसे सेलिब्रेट करते हैं। क्रिसमस केवल एक त्यौहार नहीं बल्कि, यह प्रेम, करुणा और स्नेह का संदेश है। इस दिन लोग अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के साथ खुशियां बांटते हैं, केक काटते हैं और उपहार देते हैं। इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को मैसेज भेजकर शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में, आप भी इस खास मौके पर ये खूबसूरत मैसेज और कोट्स भेजकर अपने प्रियजनों को इस दिन की खास शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Merry Christmas 2025 Wishes and Messages in Hindi
1. सांता क्लॉस आपके जीवन को प्यार और खुशियों से भर दे।
आपको और आपके परिवार को मेरी क्रिसमस!
2. भगवान यीशु मसीह
आपको और आपके सभी प्रियजनों को शांति,
खुशी और सद्भावना प्रदान करें
क्रिसमस डे की हार्दिक बधाई।
3. इस क्रिसमस आपके सारे सपने पूरे हों,
और हर दिन नई उम्मीदों से भरा हो।
Merry Christmas 2025
4. आपके जीवन में प्यार, शांति और खुशियों का आशीर्वाद हमेशा बना रहे।
मेरी क्रिसमस!
5. सांता क्लॉज ने आपके घर को चुना, शियों का गिफ्ट लेकर आया।
मेरी तरफ से आपको मिले स्नेह और प्यार का तोहफा,
क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हैप्पी क्रिसमस 2025!
6. रोशनी से सजा हो आपका हर सवेरा,
क्रिसमस लाए खुशियों का बसेरा।
Merry Christmas 2025
7. प्रभु यीशु का आशीर्वाद मिले आपको अपार,
जीवन बने हमेशा खुशहाल और शानदार।
Merry Christmas 2025
8. क्रिसमस के पावन दिन पर यही दुआ है हमारी,
हर परेशानी से दूर रहे आपकी जिंदगी सारी।
क्रिसमस डे की हार्दिक बधाई।
9. क्रिसमस ट्री की तरह
आपका जीवन भी खुशियों से सजा रहे।
Merry Christmas 2025
10. यीशु मसीह का जन्म याद दिलाए,
इंसानियत सबसे बड़ा धर्म कहलाए।
Merry Christmas 2025
11. हर दिन हो क्रिसमस जैसा खास,
जीवन में कभी न टूटे विश्वास।
Merry Christmas 2025
12. मोमबत्तियों की लौ कहे ये बात,
अंधेरे के बाद ही होती है उजली रात।
क्रिसमस डे की हार्दिक बधाई।
13. क्रिसमस पर मिलें आपको वो सब,
जिसकी दिल से करते हैं आप चाहत हर पल।
Merry Christmas 2025
14. खुशियों की सौगात लाया है क्रिसमस,
जीवन में भर दे नई उमंग और विश्वास।
Merry Christmas 2025
15. इस क्रिसमस बस इतना सा अरमान,
हर चेहरे पर मुस्कान, हर दिल में भगवान।
Merry Christmas 2025

Merry Christmas 2025 Wishes and Quotes in Hindi
16. केक की मिठास और रिश्तों का प्यार,
क्रिसमस लाए जीवन में खुशियों की बहार।
Merry Christmas
17. जीसस का हाथ हो,
जीसस का साथ हो,
जीसस का निवास हो,
आपके जीवन में,
प्रकाश ही प्रकाश हो।
Merry Christmas 2025
18. आपकी आंखों में सजे हों जो भी सपने
और दिल में छुपीं हों जो भी अभिलाषाएं,
ये क्रिसमस का पर्व उन्हें पूरा कर जाये।
आपके लिए है हमारी यही शुभकामनाएं
Merry Christmas
19. बच्चों का दिन, तोहफों का दिन
सांता आएगा, कुछ तुम्हें देकर जाएगा,
भूल ना जाना उसे शुक्रिया कहना,
यह सादगी यीशु सभी को सिखाएगा
मैरी क्रिसमस 2025
20. क्रिसमस का त्योहार आए,
साथ खुशियों की बहार लाए।
आप और आपके अपनों के लिए,
यह साल ढेर सारा प्यार लाए।
Merry Christmas 2025
21. रब ऐसी क्रिसमस बार-बार लाये,
क्रिसमस पार्टी में चार चाँद लग जाये,
सांता क्लॉज़ से हर दिन मिलवायें,
और हर दिन आप नए-नए तौफे पायें!
मेरी क्रिसमस 2025
22. सबके दिलों में हो सके लिए प्यार,
आने वाला हर दिन लाये खुशियों का त्यौहार,
इस उम्मीद के साथ आओ भूल के सारे गम,
क्रिसमस में हम सब करें Welcome
Merry Christmas
23. हर दिन हो नई उमंग
हर दिल धड़के लेकर नई तरंग
क्रिसमस के मौके पर भर जाए
आपकी जिंदगी में नए रंग
Merry Christmas 2025



Click it and Unblock the Notifications











