Latest Updates
-
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम
Merry Christmas 2025 Shayari: क्रिसमस पर अपनों को भेजें ये खास शायरियां, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
Christmas 2025 Wishes: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार दुनियाभर में धूम धाम के साथ मनाया जाता है। ये दिन ईसाई धर्म के लोगों के लिए बेहद खास है। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ईसाई धर्म को मानने वाले लोग इस दिन चर्च जाकर विशेष प्रार्थना करते हैं और यीशु मसीह के उपदेशों को याद करते हैं। इस दिन लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री सजाते और एक-दुसरे को गिफ्ट्स देते हैं। बच्चों को क्रिसमस के दिन सांता क्लॉज का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसी मान्यता है कि सांता क्लॉज लाल कपड़ों में आते हैं और बच्चों के लिए ढेर सारे गिफ्ट्स लेकर आते हैं। क्रिसमस खुशियों, प्रेम और आपसी मेल मिलाप का त्यौहार है। इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामनाएं भेजते हैं। ऐसे में, अगर आप भी अपने प्रियजनों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां से क्रिसमस की शायरी देख सकते हैं।
Merry Christmas 2025 Shayari In Hindi

1. जीवन में लाए खुशियां अपार
सांता क्लॉज़ आए आपके द्वार
शुभकामना हमारी करें स्वीकार
क्रिसमस का यह प्यारा त्योहार
Merry Christmas 2025
2. दिल में हो खुशियों की बहार, घर में हो रोशनी अपार
मुबारक हो आपको क्रिसमस का त्योहार !!
Merry Christmas 2025
3. हर ओर ख़ुशी की हो बहार,
क्रिसमस का त्योहार लाए सुख अपार।
सांता लाए तोहफ़े बेशुमार,
प्रेम और शांति से भरा रहे आपका संसार।
Merry Christmas 2025
4. जिंगल बेल्स, जिंगल बेल्स
जिंगल ऑल द वे
व्हॉट फन इट इस टू राइड
इन अ होर्स ओपन स्लेज
Merry Christmas 2025
5. हर मुस्कान के पीछे एक दुआ छुपी होती है,
क्रिसमस पर हर दुआ कबूल होती है।
Merry Christmas 2025
6. यीशु का संदेश है प्यार और विश्वास,
क्रिसमस डे लाए जीवन में नई आस।
Merry Christmas 2025
7. जहां चेहरे पर मुस्कान छा जाए,
वहीं क्रिसमस की रौनक आ जाए।
दिल से दिल को जोड़ने वाला,
खुशियों का पैगाम लाए।
Merry Christmas 2025

8. चांद ने अपनी चांदनी बिखेरी है
और तारों ने आसमां सजाया है
लेकर तोहफा अमन और प्यार का
देखो स्वर्ग से सांता क्लॉज आया है
Merry Christmas 2025
9. क्रिसमस आए बनके उजाला
खुल जाए किस्मत का ताला
हमेशा मेहरबान रहे ऊपर वाला
यही दुआ करता हैं चाहने वाला
Merry Christmas 2025
10. रोशनी सिर्फ दीयों में नहीं होती,
क्रिसमस पर दिलों में भी उजाला होता है।
Merry Christmas 2025
11. देवदूत बनकर कोई आएगा,
सारी आशाएं तुम्हारी पूरी करके जाएगा,
क्रिसमस के इस शुभ दिन पर,
उपहार में बहुत सारी खुशियां तुमको दे जायेगा।
Merry Christmas 2025
12. खुदा से क्या मांगू तुम्हारे वास्ते,
सदा खुशियां हो तुम्हारे रास्ते,
हंसी तुम्हारे चेहरे पर रहे इस तरह,
खुशबू फुल का साथ निभाए जिस तरह।
Merry Christmas 2025
13. क्रिसमस हमें सिखाता है प्यार निभाना,
दिलों को जोड़ना और ग़मों को भुलाना।
Merry Christmas 2025
14. दिल से मनाया जाए तो हर दिन क्रिसमस है,
प्यार बाँट लिया जाए तो हर पल खास है।
Merry Christmas 2025
15. चाँदनी रात में सांता आया है,
तोहफों का पिटारा साथ लाया है।
दिल से दिल तक प्यार बाँट दो यारो,
क्रिसमस की बधाई, खुशियाँ हजारो!
Merry Christmas 2025



Click it and Unblock the Notifications