Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
कौन थे किंग ऑफ पटियाला? जिन्हें दिलजीत दोसांझ ने MET GALA 2025 में अपने लुक से दिया ट्रिब्यूट
Who Was King Of Patiala : मेट गाला 2025 में इस बार कई बॉलीवुड स्टार्स इस इवेंट का हिस्सा बने, शाहरुख खान, कियारा आडवाणी के अलावा पंजाबी सिंगर Diljit Dosanjh ने भी डेब्यू किया।
दिलजीत ने रेड कारपेट पर अपने पारंपरिक पंजाबी और रॉयल लुक से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने सफेद शेरवानी, फ्लोर-लेंथ केप और शानदार पगड़ी पहनी, जिसमें गुरमुखी लिपि भी लिखी हुई थी। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हैडपीस, मल्टीपल नेकपीस और एक हाथ में तलवार थामी हुई थी।

दिलजीत के इस लुक को पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है। पंजाबी सिंगर के आउटफिट को अभिवाशा देवनानी ने डिजाइन किया था और उनके इस शाही लुक को नेपाली-अमेरिकी डिज़ाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा स्टाइल किया गया था। आइए जानते हैं आखिर कौन थे किंग ऑफ पाटियाला महाराजा, भूपिंदर सिंह जिन्हें दिलजीत ने अपने लुक से मेटगाला जैसे ग्लोबल मंच में ट्रिब्यूट दिया?
किंग ऑफ पटियाला
12 अक्टूबर, 1891 को पटियाला के मोती बाग पैलेस में जन्मे भूपिंदर सिंह फुलकियन राजवंश और जाट सिख सिद्धू वंश से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने लाहौर के ऐचिसन कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की थी। केवल 9 वर्ष की आयु में अपने पिता महाराजा राजिंदर सिंह की मृत्यु के बाद भूपिंदर सिंह को पटियाला का राजा घोषित कर दिया गया था। उनका शासनकाल 1900 से 1938 तक चला। वो ब्रिटिश भारत के प्रभावशाली राजा माने जाते थे और क्रिकेट सहित कई क्षेत्रों में उनकी गहरी रुचि थी।
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सेना में दी थी सेवा
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान, भूपिंदर सिंह ने फ्रांस, बेल्जियम, इटली और फिलिस्तीन में ब्रिटिश जनरल स्टाफ के लेफ्टिनेंट-कर्नल के रूप में सेवा दी। 1918 में उन्हें मेजर जनरल और फिर लेफ्टिनेंट जनरल का पद प्राप्त हुआ। इसके अलावा, उन्होंने इंपीरियल वॉर कैबिनेट और वॉर कॉन्फ्रेंस में भी भाग लिया।

10 पत्नियां और 88 बच्चे थे
भूपिंदर सिंह की निजी ज़िंदगी भी काफी चर्चा में रही। मशहूर किताब "फ्रीडम एट मिडनाइट" में उनका ज़िक्र करते हुए बताया गया कि उनके हरम में लगभग 350 महिलाएं थीं। उनकी 10 पत्नियां थीं और उनसे कुल 88 बच्चे हुए थे। कहा जाता है कि उनके महल में एक स्पेशल प्लास्टिक सर्जरी लैब थी जिसमें विदेशी और भारतीय सर्जन काम करते थे। उनकी एक पत्नी महारानी बख्तावर कौर इतनी सुंदर थीं कि उन्हें 'क्वीन मैरी' की उपाधि भी मिली थी।
पटियाला हार की कहानी
भूपिंदर सिंह के पास मशहूर पटियाला हार था, जिसे विश्वविख्यात ब्रांड कार्टियर ने डिजाइन किया था। यह हार एक बार फिर चर्चा में आया जब मेट गाला 2022 में अमेरिकी यूट्यूबर एमा चेम्बरलिन ने इसे पहना। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूपिंदर सिंह ने 1948 में यह हार अपने बेटे युवराज यादविंद्र सिंह को दे दिया था, लेकिन इसके कुछ समय बाद यह गायब हो गया। करीब 50 साल बाद कार्टियर के प्रतिनिधि एरिक नुसबॉम को इसका अधूरा हिस्सा लंदन में मिला। इसमें न तो ओरिजिनल डेबियर्स डायमंड थे और न ही बर्मीज रूबी। कार्टियर ने इसे दोबारा तैयार किया और एमा ने इसे मेट गाला में पहनकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।
Thanks #cartier. Those are the jewels of the Maharaja of Patiala. That’s a piece of India’s stolen history, not a fancy piece of jewellery to lend out to celebrities. Disrespectful on so many levels. pic.twitter.com/KhK5LPexaj
— miumiuskirt (@shriyazamindar) May 7, 2022
भारत का पहला विमान खरीदा
भूपिंदर सिंह भारत के पहले ऐसे शख्स थे, जिन्होंने 1910 में निजी हवाई जहाज़ खरीदा। उनके पास शानदार कपड़ों, कुत्तों, घोड़ों, घड़ियों, पेंटिंग्स और कारों का भव्य कलेक्शन था। उनके रिश्तेदार नटवर सिंह ने अपनी किताब The Magnificent Maharaja में इन तमाम शौकों का ज़िक्र किया है।



Click it and Unblock the Notifications