Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
Michael Jackson के शव को मरने के 2 महीने बाद दफनाया गया था, गुपचुप ही हुआ था अंतिम संस्कार
Michael Jackson's Death anniversary : पॉप किंग के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन आज भी सिंगिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। 25 जून 2009 को दोपहर 12 बजे जब माइकल जैक्सन की मरने की खबर सामने आई तो सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई। रिपोर्ट के मुताबिक जैक्सन के 13 फैंस ने सुसाइड कर लिया था।
सिंगिग के अलावा विवादों ने भी ताउम्र माइकल जैक्सन से नाता रहा, यहां तक की जब सिंगर का निधन हुआ तो उनकी अंतिम संस्कार भी विवादों में घिर गया। हालात ऐसे हुए कि अंतिम संस्कार में 60 दिन से ज्यादा का वक्त लग गया था। जी हां, 25 जून 2009 को निधन के बाद माइकल जैक्सन को 3 सितंबर 2009 को दफनाया गया था। आइए उनकी पुण्यतिथि पर जानते हैं आखिर ऐसा क्यों हुआ?

मौत की खबर से गूगल हो गया था क्रैश
25 जून 2009 को दोपहर लगभग 2:30 बजे जब खबर आई कि माइकल जैक्सन नहीं रहे। यह खबर आग की तरह दुनियाभर में फैल गई थी। लॉस एंजिलिस में तो हर तरफ सन्नाटा छा गया था। कई लोग सड़क पर ही बेहोश होकर गिर गए। वही गूगल में अंधाधुंध ट्रैफिक की वजह से साइट ही क्रैश हो गई थी। हर कोई जानना चाहता था कि सिर्फ 50 साल की उम्र में उनके चेहते पॉप सिंगर की मौत अचानक कैसे हो गई।
इस वजह से हुई थी देरी
माइकल जैक्सन की मौत संदिग्ध हालात में हुई थी। पुलिस और डॉक्टर उनकी मौत की असली वजह ढूंढ़ने में लग गए। इसलिए माइकल का दिमाग निकालकर भी पोस्टमॉर्टम किया गया पर डॉक्टर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे। ऐसे में घर वाले चाहते थे कि माइकल का शव दिमाग के बिना ही दफना दिया जाए। पर ऐसा हुआ नहीं। आखिरकार 3 सितंबर 2009 को गुपचुप तरीके से माइकल जैक्सन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस वजह से गुपचुप दफनाया गया
पॉप किंग माइकल जैक्सन के शव को सोने के ताबूत में दफन किया गया था। उनकी अंतिम संस्कार पर सिंगर को मेकअप आर्टिस्ट ने उनको उसी तरह से तैयार किया था, जैसे वह स्टेज पर परफॉर्मेंस से पहले तैयार होते थे। उनके घरवालों को डर था कि लोगों को अगर पता चल गया कि माइकल का शव कहां दफन है, तो चाहने वाले कब्र खोदकर उनका शव चुरा सकते है। इस वजह से उनका अंतिम संस्कार बेहद सादगी से हुआ। हालांकि बाद में उनके शव को कब्र से निकालकर फॉरेस्ट लॉन के ग्रेट माइसीलियम में दफन कर दिया गया, जहां हॉलीवुड की बड़ी हस्तियां दफन हैं।
एम जे ने क्या कबूल लिया था इस्लाम?
कुछ जानकारी के मुताबिक साल 2008 में कई ऐसी रिपोर्ट सामने आई जिन्होंने दावे से कहा कि माइकल ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर अपना नाम मिकाईल कर दिया है। हालांकि ये बात सामने आने से पहले उनकी मौत हो गई थी। धर्म से जुड़े विवाद के वजह से उन्हें दफनाने में समय लग गया।
मरने के 10 साल बाद ज्यादा कमाने वाले सिंगर
फोर्ब्स रिपोर्ट के मुताबिक माइकल जैक्सन की मौत के बाद भी 17, 110 करोड़ रूपए की कमाई हुई थी। 2019 लिस्ट में भी वह सबसे ज्यादा कमाने वाले टॉप 10 सिंगर की लिस्ट में शामिल थे।



Click it and Unblock the Notifications