Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Microsoft Outage: क्या है CrowdStrike, जिसके वजह से नीली हो गई लैपटॉप की स्क्रीन, डिटेल में जानिए?
What is CrowdStrike :माइक्रोसॉफ्ट सर्वर क्रैश होने की वजह से दुनियाभर में सारा काम काज ठप हो गया है। सर्वर में गड़बड़ी के बाद दुनियाभर के कई देशों में विमान सेवाओं से लेकर आईटी सेक्टर, बैंकिंग सिस्टम और शेयर मार्केट के काम पर भी बुरा असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में ये समस्या 'क्राउडस्ट्राइक' की वजह से आई है।
जिसके बाद से माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स के लैपटॉप की स्क्रीन नीली यानी ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ हो चुके है। आइए आपको बता दें कि आखिर ये क्राउड स्ट्राइक क्या है जिसके वजह जिसने दुनियाभर में हलचल मच गई है।

क्या है क्राउडस्ट्राइक?
आपको बता दें कि क्राउडस्ट्राइक एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी है। यह दुनियाभर के अधिकांश कंप्यूटर और लैपटॉप के लिए एक एडवांस्ड साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन देता है। इसको लेकर लगातार आ रही रिपोर्ट के मुताबिक क्राउड स्ट्राइक का एक एक मेन प्रोडक्ट Falcon है और इसी प्रोडक्ट में एक बड़ा एरर आया है।
क्राउडस्ट्राइक अपने यूजर्स को क्लाउड बेस्ड एंडपॉइंट प्रोटेक्शन सॉल्यूशन देती है। कंपनी का Falcon प्रोडक्ट नेटवर्क पर मैलिशियस यानी वायरस वाली फाइल्स का पता लगाता है। मैलिशियस फाइल्स का पता लगाने के बाद वायरस को रोकने के लिए ये नेटवर्क AI तकनीक का इस्तेमाल करता है। बता दें कि फॉल्कन एंडपॉइंट सिक्योरिटी कर सकता है फिर चाहे सिस्टम ऑनलाइन हो या फिर ऑफलाइन।
क्या है ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD)
ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ एक गंभीर समस्या है, जिसे ब्लैक स्क्रीन एरर या STOP कोड एरर के रूप में भी जाना जाता है। यह विंडोज को अप्रत्याशित रूप से बंद कर देता है। इसमें आपको एक मैसेज दिखाई देता है, जिसमें लिखा होता है कि आपके कंप्यूटर को नुकसान से बचाने के लिए विंडोज को बंद कर दिया गया है। इस वक्त माइक्रोसॉफ्ट सिस्टम न तो शटडाउन हो रहा है न ही रिस्टार्ट पर मोड पर जा रहा है।
क्या है बचाव का तरीका?
अगर आपका लैपटॉप भी इस वक्त ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ का शिकार हो चुका है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। माइक्रोसॉफ्ट और क्राउडस्ट्राइक फिलहाल समस्या पर काम कर रहे हैं और जल्द ही टेक्निकल अलर्ट जारी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
