Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Miss Universe मंच पर हंगामा! डायरेक्टर के 'मूर्ख' बोलने पर मैक्सिको क्वीन फातिमा बॉश ने किया वॉक आउट
Miss Mexico Fatima Bosch Walkout: थाईलैंड में चल रही मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता की शुरुआत इस बार एक बड़े विवाद के साथ हुई है। मंगलवार को मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की सैशिंग सेरेमनी में तब हंगामा हो गया, जब मिस मेक्सिको फातिमा बॉश और थाई डायरेक्टर नवात इट्साराग्रिसिल के बीच विवाद हो गया। नवात ने मंच पर ही फातिमा बॉश को 'मूर्ख' कह दिया, जिसके बाद माहौल गरमा गया। मामला इतना बढ़ गया कि मौजूदा मिस यूनिवर्स समेत कई प्रतियोगियों ने सेरेमनी से वॉक आउट कर दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मिस मेक्सिको और MUO डायरेक्टर के बीच क्या हुआ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Miss Universe Thailand (MUT) के नेशनल डायरेक्टर और Miss Universe Organisation (MUO) के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नवात इट्साराग्रिसिल ने लाइव स्ट्रीम के दौरान फातिमा बॉश को एक प्रायोजक की शूटिंग में अनुपस्थित रहने के लिए फटकार लगाई। जब फातिमा ने अपनी बात रखने की कोशिश की तो नवात ने बीच में ही टोक दिया और सभी प्रतिनिधियों के सामने उन्हें 'मूर्ख' कह दिया। जिसके बाद फातिमा ने जवाब दिया, "आप मुझे एक महिला के रूप में रिस्पेक्ट नहीं कर रहे।" यह सुनकर नवात ने सिक्योरिटी को बुला लिया, जिसके बाद फातिमा और दूसरे देशों की अन्य प्रतिभागी मंच से चली गईं। इस वॉकआउट में वर्तमान मिस यूनिवर्स विक्टोरिया केजर थेलविग के साथ-साथ मिस आर्मेनिया, मिस कनाडा, मिस फिलिस्तीन, मिस बहामास, मिस केप वर्डे, मिस स्पेन, मिस बेलीज़, मिस बोलीविया और मिस बुल्गारिया भी शामिल थीं।
सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह घटना जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली, लोगों ने नवात के व्यवहार की कड़ी आलोचना की। लोगों ने इसे 'महिला विरोधी और अपमानजनक' बताया। बढ़ते विरोध के बाद नवात ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी और कहा कि अगर किसी को उनकी बातों से दुख पहुंचा हो, तो वे खेद प्रकट करती हैं।
फातिमा बॉश ने क्या कहा?
मंच छोड़ने के बाद फातिमा बॉश ने कहा, "मैं यहां सिर्फ कपड़े पहनने या बदलने नहीं आई हूं। मैं उन महिलाओं की आवाज बनने आई हूं जो अपने हक के लिए लड़ रही हैं। मैं डरी नहीं हूं और अपने विचार खुलकर रखूंगी।"
मिस यूनिवर्स संगठन ने नवात के बर्ताव की आलोचना
मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन (MUO) ने नवात के बर्ताव को "गलत, दुर्भावनापूर्ण और अनादरपूर्ण" बताया। संस्था के अध्यक्ष राउल रोचा ने एक बयान में कहा कि "नवात ने एक आयोजक के रूप में अपनी जिम्मेदारी का सम्मान नहीं किया और एक महिला को सार्वजनिक रूप से धमका कर उसका आत्मसम्मान ठेस पहुंचाई।" उन्होंने कहा कि अब नवात की भूमिका सीमित कर दी जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
कौन हैं फातिमा बॉश?
26 वर्षीय फातिमा बॉश मेक्सिको की मॉडल और सोशल वर्कर हैं। फिलहाल वह मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में एक ब्यूटी क्वीन हैं। वह मानती हैं कि सौंदर्य प्रतियोगिता केवल सुंदरता या ग्लैमर तक सीमित नहीं है। उनके अनुसार, यह एक ऐसा मंच है जहां महिलाएं अपनी सोच और ताकत से समाज में बदलाव ला सकती हैं। विवाद के बाद फातिमा बॉश अब सिर्फ एक ब्यूटी क्वीन नहीं, बल्कि महिला गरिमा और आत्म-सम्मान की प्रतीक बनकर उभरी हैं।



Click it and Unblock the Notifications